Sleep Of Months: हम सब रामायण में रावण के भाई कुंभकरण के बारे में तो जानते हैं कि वह किस तरह छह महीने तक लगातार सोता रहता था और छह महीने खाता था। अगर हम आपसे कहें कि ऐसा केवल रामायण के युग में ही नहीं वर्तमान समय में भी होता है, तो आप क्या कहेंगे? दरअसल, दुनिया में एक ऐसा गांव है जहां लोग एक बार सोते हैं, तो महीनों तक उनकी नींद नहीं खुलती है। जी हां आपको ये जानकर हैरानी हो रही होगी लेकिन ये सच है। इस गांव में रहने वाले व्यक्ति महीनों तक गहरी नींद में सोते रहते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये गांव कहां है।
दुनियाभर में कई जगहें अजीबोगरीब चीजों के लिए जानी जाती हैं। इसी तरह कजाकिस्तान में कलाची गांव के लोग कई-कई महीनों तक सोने के लिए जाने जाते हैं। इस गांव में हर व्यक्ति के सोने की अवधि करीब एक महीना की है। यही वजह है कि ये गांव स्लीपी हॉलो के नाम से दुनियाभर में मशहूर है।