फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023 Opening Ceremony: रश्मिका-तमन्ना ने बिखेरा जलवा, अरिजीत के गानों पर झूम उठे धोनी-हार्दिक

Fri, 31 Mar 2023 09:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Indian Premier League 2023 Opening Ceremony News in Hindi: आईपीएल 2023 के उद्घाटन समारोह में अरिजीत सिंह के बाद तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना ने अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। 
 
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान तमन्ना और रश्मिका - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी शानदार रही। अरिजीत सिंह, तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना ने अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। ओपनिंग सेरेमनी के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मंच पर आए। दोनों कप्तानों ने बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया और अरिजीत सिंह के साथ आईपीएल 2023 की ट्रॉफी के सामने पोज किया। आईपीएल का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच है।
विज्ञापन

2 of 6
अरिजीत सिंह - फोटो : IPL/BCCI
ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत अरिजीत सिंह की शानदार परफॉर्मेंस के साथ हुई। उन्होंने राजी फिल्म के गाने 'ऐ वतन मेरे वतन' गाने से समा बांध दिया। इसके बाद उन्होंने 1983 फिल्म के गाने 'लहरा दो' और ब्रम्हास्त्र के गाने 'केसरिया तेरा इश्क है पिया' से सभी फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने चन्ना मेरे, कबीरा, अपना बना ले पिया, तुझे कितना चाहने लगे हम, झूमे जो पठान, शिवा, हां मैं गलत, प्यार होता कई बार है, तेरे प्यार में, घुंघरू टूट गए, राबता, इलाही, हवाएं, देवा-देवा, इंडिया जीतेगा गाना भी गाया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी - फोटो : सोशल मीडिया
अरिजीत सिंह की शानदार आवाज पर फैंस मैदान में झूमते रहे। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या और चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अरिजीत के गाने पर झूमते दिखे। 
 
 

4 of 6
मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
मंदिरा बेदी ने इस आईपीएल के उद्घाटन समारोह में एंकरिंग की जिम्मेदारी संभाली। वह लंबे समय बाद आईपीएल में एंकरिंग करती नजर आईं। फैंस उनको एंकरिंग करता देखकर काफी खुश हुए।
विज्ञापन

5 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना भाटिया ने तेलगू फिल्म एनिमी के गाने टम टम पर परफॉर्म किया। इसके बाद उन्होंने डिजायर, ऊ अंटावां गाने पर भी परफॉर्म किया। तमन्ना भाटिया ने गुजरात टाइटंस की टीम के लिए परफॉर्मेंस दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : IPL/BCCI
रश्मिका मंदाना ने दक्षिण भारतीय फिल्म के गाने पर चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए परफॉर्म किया। इसके बाद उन्होंने श्रीवल्ली, नाटू नाटू गाने पर भी अपनी परफॉर्मेंस दी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें