Swiss Hotel: जब हम अपने घर से दूर किसी जगह घूमने जाते हैं तो हमें वहां होटल में ठहरना पड़ता है। एक अच्छे होटल की तलाश करते समय हम काफी चीजों का ध्यान रखते हैं, जैसे कमरे का बिस्तर कैसा है, बाथरूम कैसा है, होटल की खिड़कियों से कैसा नजारा दिखता है और इसके आसपास कौन-कौन सी जगहें हैं? आदि... लेकिन, क्या आप कभी ऐसे होटल में रुके हैं, जहां से आपको 360 डिग्री नजारा देखने को मिले? अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा होटल आखिर कहां हो सकता है, तो आपको बता दें कि ऐसा होटल स्विट्जरलैंड में स्थित है। स्विट्जरलैंड के इस अनोखे होटल से स्विस ऐल्प्स (Swiss Alps) का ऐसा नजारा दिखाई देता है, जो धरती पर आपको स्वर्ग जैसा अनुभव करा सकता है। नल स्टर्न नाम का यह होटल स्विस ऐल्प्स की खूबसूरत वादियों के बिल्कुल पास में स्थित है। इस होटल की खासियत के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी आइए जानते हैं।