फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: अगर ऋषभ पंत नहीं खेले IPL तो कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान? ये पांच खिलाड़ी हैं विकल्प, जानें

Sat, 31 Dec 2022 05:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंत दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के कप्तान हैं और उनके आईपीएल 2023 में खेलने पर सस्पेंस है। पैर में फ्रैक्चर की वजह से पंत को ठीक होने में काफी समय लग सकता है। ऐसे में हम आपको पांच विकल्पों के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन
1 of 8
ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श - फोटो : IPL/BCCI
भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हुए। रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई और पंत को गंभीर चोटें आईं हैं। उनका फिलहाल देहरादून में इलाज जारी है। 25 साल के इस बल्लेबाज ने मैदान की तरह इस घटना में भी जुझारूपन दिखाते हुए खुद विंड स्क्रीन तोड़ा और कार से बाहर निकलने में कामयाब रहे। इसके बाद कार में आग लग गई। सोशल मीडिया पर इस हादसे की कई तस्वीरें वायरल हुईं और वीडियो भी सामने आए। 
विज्ञापन

2 of 8
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला
बीसीसीआई ने बताया पंत के स्वास्थ्य पर अपडेट
देते हुए बताया था कि उनके सिर पर दो कट लगे हैं। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। साथ ही उनकी पीठ पर घर्षण की वजह से चोट लगी है। पंत की हालत स्थिर बनी हुई है और खतरे से बाहर हैं। वहीं, उनकी एमआरआई स्कैन रिपोर्ट भी नॉर्मल आई।
विज्ञापन

3 of 8
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
इस दुर्घटना के बाद वह लंबे समय तक प्रोफेशनल क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। माना जा रहा है कि पंत को पूरी तरह से ठीक होने में कम से कम छह महीने लगेंगे। पंत के चोटिल होने से सिर्फ टीम इंडिया को ही नहीं, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स को भी बड़ा झटका लगा है। पंत दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के कप्तान हैं और उनके आईपीएल 2023 में खेलने पर सस्पेंस है। पैर में फ्रैक्चर की वजह से पंत को ठीक होने में काफी समय लग सकता है। ऐसे में हम आपको पांच विकल्पों के बारे में बता रहे हैं जो आईपीएल में पंत की गैरमौजूदगी में कप्तान बनाए जा सकते हैं।

4 of 8
वॉर्नर - फोटो : IPL/BCCI
डेविड वॉर्नर: ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में पंत की जगह लेने के प्रमुख उम्मीदवार हैं। उनके पास आईपीएल में पहले भी सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी की कप्तानी करने का अनुभव है। वह 2016 के आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे, तब उनकी कप्तानी में टीम ने खिताब भी जीता था। भले ही उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा कप्तानी की भूमिका से प्रतिबंधित कर दिया गया हो, लेकिन यह आईपीएल पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन

5 of 8
पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
पृथ्वी शॉ: भारत के पूर्व अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान पृथ्वी शॉ एक और खिलाड़ी हैं जिन्हें इस भूमिका में देखा जा सकता है। 23 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने पहले कभी भी आईपीएल में टीम का नेतृत्व नहीं किया है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम की कप्तानी की है। उन्होंने 2020-21 विजय हजारे ट्रॉफी में जीत के साथ-साथ 2021-22 रणजी ट्रॉफी में उपविजेता टीम का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

6 of 8
मिचेल मार्श - फोटो : IPL/BCCI
मिचेल मार्श: पृथ्वी शॉ की तरह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने इससे पहले आईपीएल में किसी भी टीम की कप्तानी नहीं की है, लेकिन वह आईपीएल 2023 में अपनी कप्तानी की शुरुआत कर सकते हैं। 31 वर्षीय ऑलराउंडर के पास ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम की अगुवाई करने का अनुभव है और 2010 में उन्होंने अपनी टीम को चैंपियन बनाया था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट में टीमों का नेतृत्व भी किया है।
विज्ञापन

7 of 8
मनीष पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
मनीष पांडे: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में मनीष पांडे को 2.4 करोड़ रुपये में साइन किया। वह घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का नेतृत्व करने और कई खिताब जीतने के अपने व्यापक अनुभव के कारण आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करने के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के रोस्टर पर एकमात्र खिलाड़ी हैं जो आईपीएल के सभी 15 संस्करणों में दिखाई दिए हैं,और यदि आवश्यक हो तो उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।
विज्ञापन

8 of 8
यश ढुल - फोटो : सोशल मीडिया
यश ढुल: भारत को 2022 अंडर-19 विश्व कप में चैंपियन बनाने वाले कप्तान यश ढुल पर भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम दांव खेल सकती है। ढुल को हाल ही में दिल्ली रणजी टीम का कप्तान बनाया गया है। ऐसे में वह दिल्ली फ्रेंचाइजी के मालिक सबको चौंकाते हुए यश ढुल को कप्तान बना सकते हैं। हालांकि, ऐसा होना बेहद मुश्किल है, क्योंकि ढुल अब तक आईपीएल में डेब्यू भी नहीं कर पाए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें