ऋषभ पंत से पहले कई क्रिकेट खिलाड़ी कार दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। इनमें से कई खिलाड़ियों की मौत भी हो गई। यहां हम ऐसे ही हादसों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
एंड्रयू साइमंड्स और एज्रा मोस्ले
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे हैं। उनकी कार तेज रफ्तार में डिवाइडर के साथ टकराई थी। हादसे के बाद कार में आग लग गई थी, लेकिन इससे पहले पंत कार से बाहर आ गए थे। दुर्घटना के बाद कार जलकर खाक हो गई। अगर पंत कार के अंदर फंस जाते तो उनकी जान बचाना मुश्किल हो जाता। गनीमत रही कि पंत सही समय पर कार से बाहर आए और अब वह खतरे से बाहर हैं। पंत से पहले भी कई क्रिकेटर सड़क हादसे का शिकार हो चुके हैं। इनमें से कई खिलाड़ियों की मौत भी हो गई। यहां हम ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
रुनाको मॉर्टन
2 of 6
रुनाको मॉर्टन
- फोटो : सोशल मीडिया
मार्च 2012 में वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर रुनाको मॉर्टन की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मॉर्टन उस समय 33 वर्ष के थे, त्रिनिदाद के चेस गांव में उनकी कार सोलोमन होचॉय राजमार्ग पर एक पोल से टकरा गई थी। इसके बाद मॉर्टन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
एंड्रयू साइमंड्स
3 of 6
एंड्रयू साइमंड्स और माइकल क्लार्क
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स ने 46 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। टाउन्सविले में एक कार दुर्घटना में साइमंड्स का निधन हुआ था। साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 1998 में किया था। साइमंड्स ने 11 साल (1998-2009) लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में कई बार अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया को मैच जिताया। उन्होंने 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप दिलाने में अहम किरदार निभाया था।
बेन हॉलिओक
4 of 6
बेन हॉलिओक
- फोटो : सोशल मीडिया
24 मार्च को इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन हॉलिओक की कार सड़क से फिसल गई और एक दीवार से टकरा गई, जिससे उनकी तुरंत मौत हो गई। कार में उसकी प्रेमिका भी थीं, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। हालांकि, हॉलिओक की गर्लफ्रैंड को गंभीर चोटें आईं और वह तीन सप्ताह तक कोमा में रहीं।
विज्ञापन
मंजुरल इस्लाम राणा
5 of 6
मंजुरल इस्लाम राणा
- फोटो : सोशल मीडिया
मंजुरल इस्लाम राणा की 16 मार्च 2007 को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस समय बांग्लादेश क्रिकेट टीम 2007 क्रिकेट विश्व कप खेलने के लिए वेस्टइंडीज में थी। उनकी मोटरसाइकिल एक मिनी बस से टकरा गई और फिर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई थी।
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज एज्रा मोस्ले का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 1990 से 1991 तक दो टेस्ट और नौ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 13 विकेट लिए और 279 प्रथम श्रेणी विकेट भी अपने नाम किए। मोसले की छह फरवरी, 2021 को बारबाडोस में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई।