फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: युवराज से लेकर स्टोक्स तक अक्सर फ्लॉप हुए हैं आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी, ईशान किशन बदलेंगे इतिहास?

Sun, 20 Mar 2022 07:50 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी अक्सर मैदान में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इस बार ईशान किशन के सामने यह इतिहास बदलने की चुनौती रहेगी। 
 
विज्ञापन
1 of 16
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 के शुरू होने में लगभग एक सप्ताह का समय रह गया है। इससे पहले सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हर टीम को अपने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। खासकर महंगे खिलाड़ियों से कई मैच जिताने की उम्मीद की जा रही है। ईशान किशन इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ की कीमत में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। 

आईपीएल में अक्सर सबसे महंगे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। बेन स्टोक्स से लेकर क्रिस मॉरिस और युवराज जैसे खिलाड़ी करोड़ो में बिकने के बाद फ्लॉप साबित हुए थे। अब ईशान किशन के सामने इस इतिहास को बदलने की चुनौती होगी। अब देखने वाली बात होगी कि क्या किशन इतिहास बदल पाते हैं या वो भी उम्मीदों के भार तले दबकर बिखर जाते हैं। 
विज्ञापन

पहले सीजन में धोनी बने थे सबसे महंगे खिलाड़ी

2 of 16
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक बार आईपीएल की नीलामी का हिस्सा बने हैं। पहले सीजन में ही उन पर बोली लगी थी और चेन्नई की टीम ने उन्हें 9.5 करोड़ की कीमत में खरीदा था। वो उस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। हालांकि, धोनी ने उम्मीदों के अनुसार अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 16 मैचों में 41.40 के औसत और 133.54 के स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए थे। उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन राजस्थान के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन

2009 में फ्लिंटॉप और पीटरसन पर लगी थी करोड़ों की बोली 

3 of 16
एंड्यू फ्लिंटॉप और केविन पीटरसन - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2009 में एंड्रयू फ्लिंटॉप और केविन पीटरसन सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। दोनों को 9.8 करोड़ रुपये मिले थे। पीटरसन को बैंगलोर की टीम ने खरीदा था। वहीं फ्लिंटॉप चेन्नई की टीम का हिस्सा बने थे। दोनों खिलाड़ियों के लिए यह सीजन बहुत ही साधारण रहा था। फ्लिंटॉप सिर्फ तीन मैच खेलकर चोटिल हो गए थे और घुटने की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। यह उनका पहला और आखिरी आईपीएल सीजन भी था। वहीं पीटरसन ने छह मैचों में सिर्फ 93 रन बनाए थे। 

2010 में शेन बॉन्ड और पोलार्ड बने सबसे महंगे खिलाड़ी

4 of 16
शोन बॉन्ड और पोलार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2010 में शेन बॉन्ड और कीरोन पोलार्ड सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। पोलार्ड को मुंबई और बॉन्ड को कोलकाता की टीम ने 4.8 करोड़ की कीमत में खरीदा था। इस साल सिर्फ 11 खिलाड़ी खरीदे गए थे और यह नीलामी काफी छोटी थी। बॉन्ड ने आईपीएल 2010 में कुल आठ मैच खेले थे और नौ विकेट चटकाए थे। उनका इकोनॉमी रेट भी 7.22 का था। इस लिहाज से उनका प्रदर्शन अच्छा था। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 

पोलार्ड ने 14 मैच खेलकर 15 विकेट चटकाए थे और उनकी इकोनॉमी 7.40 की थी। बल्ले के साथ उन्होंने 185.71 के इकोनॉमी रेट से 273 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के बाद वो लगातार मुंबई की टीम का हिस्सा रहे हैं और लगातार अपनी टीम के लिए मैच विनर साबित हुए हैं। 
विज्ञापन

2011 गौतम गंभीर पर लगी थी बड़ी बोली

5 of 16
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2011 में कोलकाता की टीम ने गौतम गंभीर को 14.9 करोड़ की कीमत में खरीदा था। इस सीजन उन्होंने 15 मैचों में 34.36 के औसत से 378 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 119.24 का था। उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले थे। हालांकि, 2012 और 2014 में उन्होंने अपनी कप्तानी में कोलकाता की टीम को चैंपियन बनाया। इस लिहाज से कोलकाता का गौतम पर दांव लगाना सही साबित हुआ था, लेकिन 2011 में वो उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। 
विज्ञापन

2012 में जडेजा पर लगा 9.75 करोड़ का दांव 

6 of 16
जडेजा - फोटो : pti
रवींद्र जडेजा को 2012 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस सीजन बल्ले के साथ उनका प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था। 19 मैच में उन्होंने 15.91 के औसत से 191 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 126.49 का था। वहीं गेंद के साथ उन्होंने 12 विकेट लिए थे। हालांकि, उनकी इकोनॉमी 7.80 की रही थी। इसके बाद जडेजा ने चेन्नई के लिए अच्छा प्रदर्शन किया पर उस साल वो कुछ भी खास नहीं कर पाए थे। 
विज्ञापन

2013 में ग्लेन मैक्सवेल पर लगा था बड़ा दांव

7 of 16
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को मुंबई की टीम ने 5.3 करोड़ में खरीदा था। इस छोटी नीलामी में वो टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। इसके बावजूद उन्हें सिर्फ तीन मैच खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उनके बल्ले से 133 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 36 रन निकले थे। उनकी सबसे बड़ी पारी 23 रन की थी। मैक्सवेल सबसे महंगे खिलाड़ी थे और उनसे सभी को बहुत उम्मीदें थी, लेकिन वो अच्छे प्रदर्शन का दबाव झेल नहीं पाए और उनका प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था।  

2014 में युवी बने थे सबसे महंगे खिलाड़ी

8 of 16
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2014 में युवराज सिंह पर सबसे बड़ी बोली लगी थी। यह पहला सीजन था, जब भारतीय रुपयों में बोली लगनी शुरू हुई थी। इससे पहले डॉलर में बोली लगाई जाती थी। बैंगलोर की टीम ने युवराज को 14 करोड़ की कीमत में खरीदा था। युवराज के लिए यह सीजन अच्छा रहा था, लेकिन वो 14 करोड़ की कीमत के साथ न्याय नहीं कर पाए। उन्होंने 14 मैचों में 34.18 के औसत और 135.25 के स्ट्राइक रेट से 376 रन बनाए थे। वहीं गेंद के साथ उन्होंने पांच विकेट लिए थे। 

2015 में युवी बने लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी

9 of 16
yuvraj singh
साल 2015 में फिर युवराज के ऊपर बड़ी बोली लगी और दिल्ली की टीम ने उन्हें 16 करोड़ की कीमत में खरीदा। इसके साथ ही वो लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। वो आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बने थे, जिन पर लगातार दो सीजन तक सबसे ज्यादा बोली लगी थी। इस साल उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था और इस दबाव में युवी जैसा दिग्गज भी बिखर गया। 14 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 248 रन निकले। उनका औसत 19.07 और स्ट्राइक रेट 118.09 का था। 

2016 में 9.5 करोड़ में बिके थे वॉटसन

10 of 16
शेन वॉटसन - फोटो : IPL
बैंगलोर की टीम ने साल 2016 में शेन वॉटसन पर 9.5 करोड़ की बोली लगाई थी और वो सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उनके लिए भी यह सीजन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 16 मैचों में 179 रन बनाए थे। हालांकि, गेंद के साथ उनका प्रदर्शन शानदार था और उन्होंने 20 विकेट अपने नाम किए थे। इस सीजन विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला था और टीम फाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन इस बार भी यह टीम चैंपियन नहीं बन पाई थी। फाइनल में हैदराबाद ने बेंगलोर को हराकर खिताब अपने नाम किया था। 

2017 में 14.5 करोड़ में बिके थे बेन स्टोक्स

11 of 16
बेन स्टोक्स - फोटो : IPL
साल 2017 में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें पुणे की टीम ने 14.5 करोड़ में खरीदा था। स्टोक्स ने इस सीजन 12 मैच में 316 रन बनाए थे। उनका औसत 31.60 का और स्ट्राइक रेट 142.98 का था। इस सीजन उन्होंने गुजरात लॉयंस के खिलाफ 63 गेंद में 103 रन की पारी खेली और अपनी टीम को विजेता बनाया था। वहीं गेंद के साथ उन्होंने 7.18 की इकोनॉमी से रन खर्चे थे और 12 विकेट भी लिए थे। उनकी टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

2018 में 12.5 करोड़ में बिके थे स्टोक्स

12 of 16
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2018 में बेन स्टोक्स फिर सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। राजस्थान की टीम ने उन्हें 12.5 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, इस सीजन स्टोक्स कुछ खास नहीं कर पाए। 13 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 196 रन निकले और गेंद के साथ भी वो सिर्फ आठ विकेट ही ले पाए। इसके बावजूद स्टोक्स को राजस्थान की टीम ने अपने साथ जोड़े रखा और आने वाले समय में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन 2018 का सीजन उनके लिए बहुत ही साधारण रहा था। 

2019 में उनादकट और चक्रवर्ती पर लगा 8.4 करोड़ का दांव

13 of 16
जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2019 में जयदेव उनादकट पर 8.4 करोड़ का दांव लगा था। इसके साथ ही उनादकट सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। राजस्थान की टीम ने उन पर बड़ी बोली लगाई थी, लेकिन उनादकट इस सीजन में बुरी तरह फ्लॉप हुए थे। 11 मैचों में उन्होंने सिर्फ 10 विकेट लिए थे और 10.66 की इकोनॉमी से रन खर्चे थे। उनके अलावा स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती पर भी बड़ा दांव लगा था और पंजाब की टीम ने उन्हें 8.4 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था और वो सिर्फ एक ही विकेट ले पाए थे, जबकि उनकी इकोनॉमी 11.66 की थी। 

2020 में पैट कमिंस बने सबसे महंगे खिलाड़ी

14 of 16
पैट कमिंस - फोटो : ट्विटर
साल 2020 में कोलकाता की टीम ने पैट कमिंस को 15.5 करोड़ में खरीदा था। सभी को उम्मीद थी कि वो लगातार अपनी टीम को शुरुआती विकेट दिलाएंगे और विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बड़ी परेशानी बनेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 14 मैच में वो सिर्फ 12 विकेट ले पाए और 7.86 की इकोनॉमी से रन खर्चे। वहीं बल्ले के साथ 146 रन बनाए। हालांकि, अगले सीजन में उन्होंने बल्ले के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन 2020 का साल उनके लिए साधारण रहा था। 

2021 में 16.25 करोड़ में बिके थे क्रिस मॉरिस

15 of 16
क्रिस मॉरिस - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस मॉरिस को साल 2016 में राजस्थान की टीम ने 16.25 करोड़ में खरीदा था। इसके साथ ही वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। युवराज को पछाड़ने वाले मॉरिस के लिए यह साल बहुत ही खराब रहा था। 11 मैचों में वो सिर्फ 67 रन बना पाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 136.73 और औसत 13.40 का था। वहीं गेंद के साथ उन्होंने 15 विकेट चटकाए थे और 9.17 की इकोनॉमी से रन खर्चे थे। किसी भी मैच में मॉरिस ने अपने दम पर टीम को विजयी नहीं बनाया था। 
विज्ञापन

2022 में ईशान किशन पर लगी बड़ी बोली

16 of 16
ईशान किशन, आईपीएल 2021 में मुंबई vs राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 के मेगा ऑक्शन में ईशान किशन को मुंबई की टीम ने 15.25 करोड़ में खरीदा है। वो इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं और आईपीएल की शुरुआत से पहले उनकी फॉर्म कुछ खास नहीं है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भी वो कुछ खास नहीं कर पाए। वहीं अधिकतर मौकों पर सबसे महंगे खिलाड़ी फ्लॉप रहे हैं। ऐसे में किशन के ऊपर इतिहास बदलने की चुनौती है। उन्हें धोनी और वॉटसन की तरह कमाल का प्रदर्शन करना होगा और अपनी टीम के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेलनी होंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें