अनकैप्ड खिलाड़ी का मतलब है वह खिलाड़ी जो अब तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच न खेला हो। आईपीएल 2022 की बेस्ट अनकैप्ड प्लेइंग-11 की खास बात यह है कि इस बार भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन विदेशी खिलाड़ियों से बेहतर रहा है।
आईपीएल 2022 में 10 टीमों ने हिस्सा लिया। 2011 के बाद पहली बार लीग में दस टीमें खेल रही थीं। इस सीजन कुल 74 मैच खेले गए और इस दौरान कई नए-नए टैलेंट उभर कर सामने आए। इसमें तिलक वर्मा और उमरान मलिक जैसे खिलाड़ी प्रमुख हैं। तिलक ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया।
हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से कुछ खास मदद नहीं मिली और यही वजह रही कि मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। यही हाल उमरान मलिक के साथ भी हुआ। उमरान ने सनराइजर्स हैदराबाद से खेलते हुए कमाल की गेंदबाजी की, लेकिन टीम के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन ने टीम को हारने पर मजबूर कर दिया। हम आपको इस सीजन के बेस्ट अनकैप्ड प्लेइंग-11 के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 13
उमरान, अर्शदीप और मोहसिन खान
- फोटो : IPL/BCCI
अनकैप्ड खिलाड़ी का मतलब है वह खिलाड़ी जो अब तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच न खेला हो। आईपीएल 2022 की बेस्ट अनकैप्ड प्लेइंग-11 की खास बात यह है कि इस बार भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन विदेशी खिलाड़ियों से बेहतर रहा है। ऐसे में कोई भी विदेशी अनकैप्ड प्लेयर प्लेइंग-11 में नहीं है। सभी ग्यारह खिलाड़ी भारत के ही हैं। इनमें पांच बल्लेबाज, दो ऑलराउंडर, एक स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
3 of 13
राहुल त्रिपाठी
- फोटो : IPL/BCCI
1. राहुल त्रिपाठी (कप्तान/ओपनिंग): सनराइजर्स हैदराबाद के इस बल्लेबाज को अनकैप्ड प्लेइंग-11 का कप्तान बनाया जा सकता है। त्रिपाठी को लीग में शानदार प्रदर्शन के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में जगह नहीं मिली। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने बीसीसीआई की आलोचना भी की। त्रिपाठी त्रिपाठी ने इस सीजन 14 मैचों में 37.55 की औसत और 158.23 के स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए। इसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। त्रिपाठी इस टीम में बतौर ओपनर भी मैदान पर उतरेंगे।
4 of 13
अभिषेक शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
2. अभिषेक शर्मा: सनराइजर्स हैदराबाद के ही अभिषेक शर्मा त्रिपाठी के ओपनिंग पार्टनर का किरदार निभाएंगे। अभिषेक इस सीजन के बेस्ट ओपनर में से एक रहे हैं। उन्होंने 14 मैचों में 30.43 की औसत और 133.12 के स्ट्राइक रेट से 426 रन बनाए। इसमें दो अर्धशतक शामिल है। अभिषेक की खास बात यह है कि वह कभी भी गियर बदलने में माहिर हैं। संभलकर बल्लेबाजी करने के साथ-साथ अभिषेक लंबे-लंबे छक्के भी बड़ी आसानी से लगा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
रजत पाटीदार
- फोटो : IPL/BCCI
3. रजत पाटीदार: इस सीजन रजत पाटीदार ने अपने टैलेंट के साथ खुलकर न्याय किया। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलते हुए आखिरी दो मैचों में शानदार पारी खेली। रजत इस सीजन शतक लगाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने। वहीं, प्लेऑफ में शतक लगाने वाले वह पहले अनकैप्ड खिलाड़ी भी बने। रजत ने आठ मैचों में 55.50 की औसत और 152.75 के स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है। रजत ने आईपीएल में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की और अनकैप्ड प्लेइंग-11 में भी उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कराना सही फैसला होगा।
विज्ञापन
6 of 13
तिलक वर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
4. तिलक वर्मा: मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा इस सीजन की खोज रहे हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए लगभग हर मैच में रन बनाए। हालांकि, दूसरे बल्लेबाजों के नहीं चलने की वजह से तिलक का प्रदर्शन इतना हाइलाइट नहीं हुआ। उन्होंने इस सीजन 14 मैचों में 36.09 की औसत और 131.02 के स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। मध्यक्रम में रजत और तिलक के होने से यह टीम मजबूत बन जाती है।
विज्ञापन
7 of 13
जितेश शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
5. जितेश शर्मा (विकेटकीपर): पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने भी इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 12 मैचों में 29.25 की औसत और 163.63 के स्ट्राइक रेट से 234 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने विकेटकीपिंग में भी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। जितेश ने कुछ ही सेकंड में स्टंपिंग कर धोनी को पवेलियन भेजा था। इसके अलावा जितेश ने विकेट के पीछे कुछ शानदार कैच भी पकड़े।
8 of 13
रिंकू सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
6. रिंकू सिंह: कोलकाता के रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुरुआती कुछ मैचों में मौका नहीं दिया था। हालांकि, शुरुआत के काफी मैच हारने के बाद केकेआर के कप्तान ने रिंकू सिंह को मौका दिया और रिंकू ने एक मैच में तूफानी नाबाद 45 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। इसके अलावा रिंकू ने कुछ और मैचों में 30 से 40 रन बनाए। लोअर ऑर्डर में रिंकू अनकैप्ड प्लेइंग-11 के लिए शानदार साबित हो सकते हैं। वह बड़े हिट लगाने में माहिर हैं। इसके अलावा रिंकू सिंह की फील्डिंग उनके लिए प्लस प्वाइंट है।
9 of 13
डेविड मिलर और राहुल तेवतिया
- फोटो : IPL/BCCI
7. राहुल तेवतिया: इस सीजन गुजरात टाइटंस के चैंपियन बनने की मुख्य वजह में से एक रहे राहुल तेवतिया को मैच फिनिशर की भूमिका दी जा सकती है। राहुल तेवतिया ने इस सीजन बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 16 मैचों की 12 पारियों में 31.00 की औसत और 147.61 के स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए। तेवतिया ने कई मैचों में आखिरी गेंद या आखिरी ओवर में छक्का लगाया और टीम को जीत दिलाई। तेवतिया तूफानी पारी खेलने में माहिर हैं और किसी भी मैच को अपने दम पर पलट सकते हैं। तेवतिया ने भी अब तक अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है। हालांकि, तेवतिया एक भी विकेट नहीं ले सके।
10 of 13
आर साई किशोर
- फोटो : IPL/BCCI
8. आर साई किशोर: गुजरात के लिए स्पिनर साई किशोर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच मैचों में छह विकेट लिए। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.56 का रहा। सात रन देकर दो विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही। साईकिशोर किसी भी बल्लेबाज को परेशान कर सकते हैं।
11 of 13
उमरान मलिक
- फोटो : IPL/BCCI
9. उमरान मलिक: सीजन की खोज रहे तेज गेंदबाज उमरान मलिक का प्रदर्शन भी शानदार रहा। उन्होंने 14 मैचों में 22 विकेट झटके। मुंबई के खिलाफ 25 रन देकर पांच विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही। उमरान ने अब तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है। उमरान को शानदार प्रदर्शन का तोहफा मिला और उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए स्क्वॉड में चुना गया है। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 9.05 का रहा। उमरान बेस्ट अनकैप्ड प्लेइंग-11 के स्ट्राइक गेंदबाज हैं।
12 of 13
अर्शदीप सिंह
- फोटो : twitter@IPL
10. अर्शदीप सिंह: पंजाब किंग्स के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने विकेट जरूर नहीं लिया, लेकिन उन्होंने पावरप्ले और डेथ ओवर्स में गजब की गेंदबाजी की। अर्शदीप ने स्विंग से कई बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने 14 मैचों में 10 विकेट लिए। उनका इकोनॉमी रेट 7.70 का रहा। 37 रन देकर तीन विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही। अर्शदीप को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला और उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। अर्शदीप को वन चेंज बॉलर के तौर गेंदबाजी कराई जा सकती है।
11. मोहसिन खान: लखनऊ सुपर जाएंट्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने इस सीजन अपने लाइन-लेंथ और स्विंग से खासा प्रभावित किया है। उन्होंने इस सीजन नौ मैचों में 14 विकेट लिए। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट सिर्फ 5.96 का रहा। जहां एक तरफ लखनऊ के बाकी गेंदबाज आठ-नौ की इकोनॉमी से रन दे रहे थे, वहीं मोहसिन ने कसी हुई गेंदबाजी की। मोहसिन की स्विंग बॉलिंग उनकी ताकत है और अनकैप्ड प्लेइंग-11 में स्ट्राइक गेंदबाज की भूमिका में रहेंगे।