फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022, SRH vs MI Photos: मैच में छा गईं सारा तेंदुलकर, चौके-छक्के लगने पर झूमीं तो टिम डेविड के आउट होने पर निराश नजर आईं, देखें फोटोज

Wed, 18 May 2022 12:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थीं। सारा दर्शक दीर्घा से टीम को चीयर करती हुई नजर आईं। इस दौरान कैमरे की नजर कई बार उन पर पड़ी। ग्लैमर की वजह से सारा पूरे मैच में छाई रहीं।
विज्ञापन
1 of 14
सारा तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 के 65वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस पर तीन रन से जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थीं। सारा दर्शक दीर्घा से टीम को चीयर करती हुई नजर आईं। इस दौरान कैमरे की नजर कई बार उन पर पड़ी। ग्लैमर की वजह से सारा पूरे मैच में छाई रहीं।
विज्ञापन

2 of 14
रोहित शर्मा के शॉट पर चीयर करतीं सारा - फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद के खिलाफ मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अच्छी फॉर्म में दिखे। उन्होंने 36 गेंदों पर 48 रन की अपनी पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए। जब रोहित ने छक्के लगाए, उस दौरान सारा तेंदुलकर झूम उठीं और टीम को जमकर चीयर किया। सारा तेंदुलकर के रिएक्शन टीवी स्क्रीन पर दिखाए गए। इसके बाद उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। कई फैन्स ने उनकी तस्वीरों को शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 14
टिम डेविड के रन आउट होने पर यकीन नहीं कर सकीं सारा - फोटो : IPL/BCCI
मैच में एक वक्त मुंबई इंडियंस ने अपनी पकड़ बना ली थी। 18वें ओवर में नटराजन गेंदबाजी के लिए और इस ओवर में डेविड ने चार छक्के लगाए। इस ओवर में मुंबई की टीम ने कुल 26 रन बटोरे। हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड रन आउट हुए। 18वें ओवर में जब डेविड रन आउट हुए तो वीआईपी बॉक्स में बैठीं सारा तेंदुलकर चीख पड़ीं। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि डेविड आउट हो चुके हैं।

दरअसल, डेविड 19वें ओवर में भी स्ट्राइक अपने पास रखना चाहते थे, इसलिए आखिरी गेंद पर भी एक रन चुराने के लिए दौड़ पड़े। वह नॉन स्ट्राइकर एंड पर क्रीज में पहुंच पाते इससे पहले ही नटराजन ने गिल्लियां बिखेर दीं। अपनी 18 गेंदों पर 46 रन की पारी में डेविड ने तीन चौके और चार छक्के लगाए।

4 of 14
सारा तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI
सारा इस मैच से पहले भी कई बार मुंबई टीम को सपोर्ट करने पहुंची हैं। हालांकि, इस सीजन मुंबई का प्रदर्शन खराब रहा और टीम 13 में से 10 मैच गंवा चुकी है। मुंबई ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है।
विज्ञापन

5 of 14
राहुल त्रिपाठी और प्रियम गर्ग - फोटो : IPL/BCCI
अभिषेक शर्मा एक बार फिर से कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। वह 10 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डेनिएल सैम्स ने अपने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर मयंक मारकंडे के हाथों कैच कराया। प्रियम गर्ग शानदार बल्लेबाजी कर पवेलियन लौटे। वह अपने अर्घशतक से चूक गए। उन्हें रमनदीप सिंह ने अपने पहले ओवर की चोथी गेंद पर खुद कैच पकड़कर आउट किया। प्रियम ने आउट होने से पहले 26 गेंदों में 42 रन बनाए। उन्होंने राहुल त्रिपाठी के साथ मिलकर 78 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन

6 of 14
राहुल त्रिपाठी - फोटो : IPL/BCCI
राहुल त्रिपाठी ने एक और शानदार पारी खेलते हुए 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका इस सीजन का तीसरा अर्धशतक और आईपीएल करियर का 10वां अर्धशतक रहा। त्रिपाठी ने प्रियम के बाद निकोलस पूरन के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों पर 76 रन की साझेदारी निभाई। त्रिपाठी 44 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

7 of 14
निकोलस पूरन - फोटो : IPL/BCCI
निकोलस पूरन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद पवेलियन लौटे। उन्हें मेरेडिथ ने 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मयंक के हाथो कैच कराया। पूरन ने आउट होने से पहले 22 गेंदों में 38 रन बनाए।

8 of 14
रमनदीप सिंह - फोटो : IPL/BCCI
रमनदीप सिंह ने मैच में तीन विकेट लिए। उन्होंने अपने तीसरे और पारी के 18वें ओवर में हैदराबाद को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। राहुल 44 गेंदों में 76 रन बनाए। वहीं रमनदीप ने छठी गेंद पर मार्कराम को टिम डेविड के हाथों कैच कराया।

9 of 14
आर्यन जुयाल और कीरोन पोलार्ड - फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में कीरोन पोलार्ड को मौका नहीं दिया गया था। वह डग आउट में आर्यन जुयाल के साथ मैच का लुत्फ उठाते दिखे।

10 of 14
ईशान किशन और रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा एक बार फिर से अपने अर्धशतक से चूक गए। एक शानदार पारी खेलने के बाद रोहित 36 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वाशिंगटन सुंदर ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर सुचित के हाथों कैच कराया। ईशान किशन भी अर्धशतक से चूक गए। उन्हें उमरान मलिक ने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर प्रियम गर्ग के हाथों कैच कराया। ईशान ने आउट होने से पहले 34 गेंदों में 43 रन बनाए।

11 of 14
उमरान मलिक - फोटो : IPL/BCCI
तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक ने मैच में शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट चटकाए। उमरान ने ईशान किशन, डेनियल सैम्स और तिलक वर्मा को पवेलियन भेजा। तीन ओवर में उमरान ने 23 रन लुटाए।

12 of 14
टिम डेविड - फोटो : IPL/BCCI
टी नटराजन ने अपने आखिरी और पारी के 18वें ओवर में 26 रन लुटा दिए। उनके ओवर में टिम डेविड ने लगातार तीन छक्के समेत कुल चार छक्के लगाए। हालांकि डेविड 18 गेंद में 46 रन बनाकर रन आउट हुए। मुंबई को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 19 रन की दरकार थी।

13 of 14
बाएं से- फजलहक फारूकी, भुवनेश्वर, विलियम्सन और नटराजन - फोटो : IPL/BCCI
भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सनराइजर्स की मैच में वापसी करा दी। भुवी ने इस ओवर में संजय यादव का एक विकेट लेने के साथ-साथ मेडन भी डाला। आखिरी ओवर में मुंबई को 19 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 15 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन

14 of 14
उमरान के साथ सेल्फी लेते भुवनेश्वर - फोटो : IPL/BCCI
राहुल त्रिपाठी को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हैदराबाद को 22 मई को पंजाब के खिलाफ ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेलना है। वहीं, मुंबई की टीम 21 मई को दिल्ली से भिड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें