फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs PBKS Photos: वॉर्नर ने पुष्पा अंदाज में मनाया जश्न, कोरोना के बीच खिलाड़ियों का प्यार, जीत से दिल्ली के फैंस खुश

Thu, 21 Apr 2022 09:40 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दिल्ली ने पंजाब को हराने के साथ ही अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दिल्ली की इस जीत के साथ ही पंजाब की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अंक तालिका में पंजाब आठवें स्थान पर आ गई है। 
 
विज्ञापन
1 of 10
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में कोरोना से जूझ रही दिल्ली की टीम ने पंजाब के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। दिल्ली ने पंजाब को नौ विकेट से हराया है। सबसे खास बात यह रही कि यह मैच 57 गेंद शेष रहते खत्म हो गया। इस मैच से पहले दिल्ली के कैंप में कोरोना के छह मामले आए थे और ऐसा लग रहा था कि यह मैच स्थगित करना पड़ेगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ, दिल्ली की टीम मैदान पर उतरी और पंजाब को ढेर कर दिया। पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली ने पंजाब को 115 रन पर रोका फिर एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर आ गई है। 

इस मैच में दिल्ली की जीत के बाद डेविड वॉर्नर ने पुष्पा अंदाज में जश्न मनाया। वहीं कोरोना प्रतिबंध के चलते दिल्ली और पंजाब के खिलाड़ी एक दूसरे से मिले नहीं, लेकिन अक्षर और हरप्रीत ने बात करने का मजेदार तरीका ढूंढ़ निकाला। वहीं दिल्ली की बड़ी जीत पर फैंस बेहद खुश नजर आए। यहां हम इस मैच का पूरा रोमांच तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली को जीत दिलाने के बाद डेविड वॉर्नर ने पुष्पा अंदाज में जीत का जश्न मनाया। वो इससे पहले भी दक्षिण भारतीय फिल्मों पर वीडियो बना चुके हैं। इस मैच में भी उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक लगाने के बाद जीत का जश्न पुष्पा अंदाज में मनाया। 
विज्ञापन

3 of 10
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत करने वाले डेविड वॉर्नर इस मैच में नाबाद लौटे। उन्होंने इस मैच में 30 गेंद में 60 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। उनकी इस पारी में 10 चौके और एक छक्का शामिल था। पहले विकेट के लिए उन्होंने शॉ के साथ मिलकर 83 रन जोड़े। 

4 of 10
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में पंजाब की टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने इस सीजन का सबसे छोटा स्कोर 115 रन बनाया। पंजाब के फैंस के लिए यह मैच निराशाजनक रहा। ब्रेबॉर्न स्टेडियम में पंजाब की टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद थी, लेकिन सभी खिलाड़ी विकेट फेंककर आउट होते चले गए और टीम 20 ओवर में 115 रन ही बना पाई। 
विज्ञापन

5 of 10
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली की टीम में कोरोना के मामले आने के  बाद पंजाब के खिलाड़ियों को उनसे दूर रहने की सलाह दी गई थी। दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में नहीं मिल रहे थे। इस बीच हरप्रीत बरार और अक्षर पटेल ने बात करने का मजेदार तरीका निकाला। दोनों खिलाड़ी जमीन पर एक दूसरे से दूरी बनाकर बैठ गए। खासकर अक्षर जिस अंदाज में बैठे थे, वह बच्चों जैसा था। 
विज्ञापन

6 of 10
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली की बड़ी जीत से फैंस बेहद खुश नजर आए। दिल्ली ने इस मैच में 57 गेंद रहते जीत हासिल की, जो इस सीजन की सबसे बड़ी जीत थी। दिल्ली के गेंदबाजों ने पहले शानदार गेंदबाजी की और पंजाब को 115 रन पर रोक दिया। इसके बाद वॉर्नर और शॉ ने तूफानी अंदाज में रन बनाए और चौके-छक्के लगाकर फैंस को जश्न मनाने का भरपूर मौका दिया। 
विज्ञापन

7 of 10
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
ललित यादव ने इस मैच में दिल्ली को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने शिखर धवन को कप्तान पंत के हाथों कैच कराकर पंजाब को पहला झटका दिया। इसके बाद उन्होंने राहुल चाहर का भी शिकार किया। अपने दो ओवरों में दो विकेट लेकर ललित ने दिल्ली की जीत में अहम योगदान दिया। 

8 of 10
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
कुलदीप यादव इस सीजन शानदार लय में रहे हैं। उन्होंने लगातार विकेट चटकाए हैं। पंजाब के खिलाफ मैच में भी कुलदीप ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए। कुलदीप ने लगातार दो झटके देकर पंजाब के अंत में रन बनाने की उम्मीदें खत्म कर दी थीं। 

9 of 10
मयंक अग्रवाल - फोटो : IPL/BCCI
मयंक अग्रवाल का बल्ला इस एक बार फिर नहीं चला। कप्तानी का दबाव उनके खेल पर साफ तौर पर दिख रहा है। मुस्तफिजूर रहमान की गेंद पर बोल्ड होने से पहले मयंक ने 15 गेंद पर 24 रन बना लिए थे। पिछले कई मुकाबलों में अच्छी शुरुआत के बाद उन्होंने अपना विकेट आसानी से दे दिया है। इस बार भी वही हुआ।
विज्ञापन

10 of 10
मैच के दौरान पंजाब के कोच अनिल कुंबले - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के कोच अनिल कुंबले टीम की हार से बेहद नाखुश नजर आए। पिछले कुछ मैच में पंजाब के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाने के प्रयास में अपने विकेट गंवाए थे। इसके बाद इस मैच में धवन और मयंक ने संभली हुई शुरुआत की थी। हालांकि, इन दोनों के आउट होते ही फिर पूरी टीम सस्ते में सिमट गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें