फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs PBKS Photo Story: शाहरुख के आउट होने पर सुहाना और अनन्या पांडे ने बजाई ताली, साउदी ने 33 मीटर दौड़कर पकड़ा असाधारण कैच

Sat, 02 Apr 2022 08:09 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कोलकाता ने अब तक आईपीएल में कुल तीन मैच खेले हैं। दो में उसे जीत मिली है, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। अब कोलकाता की टीम अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच चुकी है। 
 
विज्ञापन
1 of 13
पंजाब के शाहरुख के आउट होने पर खुश नजर आईं सुहाना खान और अनन्या पांडे - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के खिलाफ मैच में कोलकाता ने छह विकेट से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही कोलकाता को पास तीन मैचों में चार अंक हो गए हैं और यह टीम अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच चुकी है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलकाता ने 141 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपनी दोस्त अनन्या पांडे और भाई आर्यन खान के साथ यह मैच देखने पहुंची थीं। इन तीनों ने मैच के दौरान ग्लैमर का तड़का लगाया। वहीं मैच खत्म होने के बाद आंद्रे रसेल अपनी ऑरेंज कैप और उमेश यादव अपनी पर्पल कैप के साथ फोटो खिंचाते नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 13
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी यह मैच देखने पहुंचे थे। सुहाना खान और अनन्या पांडे भी उनके साथ थीं। इन तीनों ने मिलकर मैच के दौरान ग्लैमर का तड़का लगाया। मैदान में इन दोनों का आना सफल भी हुआ और इनकी टीम यह मैच छह विकेट से जीत गई। 

मैदान पर जब पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज शाहरुख खान आउट हुए, तो तीनों ही खुशी से झूम उठे और तालियां बजाई। शाहरुख पिछले कुछ समय से आईपीएल में जबरदस्त फॉर्म में रहे थे। उनका आउट होना कोलकाता के लिए बोनस था।
विज्ञापन

3 of 13
सुहाना खान (दाए्ं) - फोटो : IPL/BCCI
अनन्या पांडे और सुहाना खान ने मैच को दौरान सभी का ध्यान खींचा। दोनों ही कोलकाता को सपोर्ट करने पहुंची थीं। अनन्या एक अभिनेत्री के रूप में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं, जबकि सुहाना डायरेक्शन के जरिए बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। 

4 of 13
उमेश यादव और आंद्रे रसेल - फोटो : IPL/BCCI
मैच के बाद आंद्रे रसेल अपनी ऑरेंज कैप औप उमेश यादव अपनी पर्पल कैप के साथ फोटो खिंचाते नजर आए। रसेल तीन मैचों में 95 रन बना चुके हैं और इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 70 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं इस मैच में चार विकेट लेने वाले उमेश यादव इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम तीन मैच में आठ विकेट हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
टिम साउदी - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने इस मैच में शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने बाउंड्री से लगभघ 33 मीटर दूर तक दौड़ लगाकर कैच पकड़ा और पंजाब के शाहरुख खान को कैच आउट किया। शाहरुख इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए। 
 
विज्ञापन

6 of 13
आंद्रे रसेल - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 31 गेंद में नाबाद 70 रन बनाए। इस पारी में आठ छक्के और दो चौके शामिल थे। रसेल ने बैंगलोर के खिलाफ भी अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए थे। इस मैच में उन्होंने नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। 
विज्ञापन

7 of 13
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
रसेल ने इस मैच में बिलिंग्स के साथ 90 रन की नाबाद साझेदारी की और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। यह इस मैच की सबसे बड़ी साझेदारी थी। इस साझेदारी की खास बात यह थी कि इसमें अकेले रसेल का योगदान 70 रन का था। वहीं बाकी के रन बिलिंग्स और एक्सट्रा के जरिए आए। 

8 of 13
राहुल चाहर - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के लिए राहुल चाहर ने शानदार प्रदर्शन किया। इस सीजन अब तक उनकी गेंद पर कोई चौका या छक्का नहीं लगा है। इस मैच में भी उन्होंने पहला ओवर मेडन फेंका और दो बल्लेबाजों को आउट किया। इसके बाद भी उन्होंने बहुत कंजूसी से गेंदबाजी की। 

9 of 13
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
उमेश यादव ने इस मैच में अपने आईपीएल करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने लगातार तीसरे मैच में पहले ही ओवर में विकेट चटकाया। उन्होंने कप्तान मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेजा। इसके बाद बीच के ओवरों में भी उन्होंने लगातार विकेट निकाले और अपने आईपीएल करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार ओर में 23 रन देकर चार विकेट चटकाए।

10 of 13
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के लिए वरुण और नरेन की स्पिन जोड़ी भी बखूबी चली और बीच के ओवरों में लगातार पर विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में सिर्फ 14 रन दिए। हालांकि, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। वहीं नरेन ने चार ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया। 

11 of 13
भानुका राजपक्षे (दाएं) को आउट करने के बाद शिवम मावी (बाएं) - फोटो : IPL/BCCI
शिवम मावी ने पंजाब को दूसरा झटका दिया था। उन्होंने खतरनाक दिख रहे श्रीलंका के भानुका राजपक्षे को आउट किया। राजपक्षे ने नौ गेंदों में 31 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने तीन छक्के और तीन चौके लगाए। राजपक्षे ने पिछले मैच में बैंगलोर के खिलाफ भी बेहतरीन पारी खेली थी।

12 of 13
मैच के दौरान दोनों टीमों के कोच - फोटो : IPL/BCCI
मैच के दौरान पंजाब के कोच अनिल कुंबले गंभीर मुद्रा में दिखे। वहीं, कोलकाता के कोच ब्रैंडन मैकुलम भी कई मौकों पर टेंस्ड नजर आए। हालांकि, बाद में रसेल की पारी को वो खूब एंजॉय करते दिखे।
विज्ञापन

13 of 13
श्रेयस और रसेल - फोटो : IPL/BCCI
रसेल की मैच जिताऊ पारी से कप्तान श्रेयस भी काफी खुश नजर आए। उन्होंने मैच के बाद रसेल को बधाई भी दी और उन्हें गले से लगा लिया। श्रेयस की कप्तानी में कोलकाता की टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। अब उनका अगला मैच छह अप्रैल को मुंबई के खिलाफ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें