फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: रसेल के छक्कों से ज्यादा सुहाना खान और अनन्या पांडे के चर्चे, मैच में लगाया ग्लैमर का तड़का, पूरे मुकाबले में छाई रहीं

Sat, 02 Apr 2022 08:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुकाबले के दौरान रसेल के छक्कों से ज्यादा चर्चा इस मैच को देखने पहुंचीं बॉलीवुड के किंग खान और केकेआर के मालिक शाहरुख खान की बेटी  सुहाना खान और अनन्या पांडे की रही।
विज्ञापन
1 of 7
अनन्या पांडे (बाएं), सुहाना खान और आर्यन खान (दाएं) - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच केकेआर के आंद्रे रसेल ने कई बड़े-बड़े छक्के लगाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। हालांकि, मुकाबले के दौरान रसेल के छक्कों से ज्यादा इस मैच को देखने पहुंचीं बॉलीवुड के किंग खान और केकेआर के मालिक शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की चर्चा रही।
 
विज्ञापन

2 of 7
सुहाना खान (दाए्ं) - फोटो : IPL/BCCI
मैच के दौरान अनन्या पांडे, शाहरुख की बेटी सुहाना खान और बेटा आर्यन खान अपनी टीम का हौसला अफजाई करते हुए नजर आए। पंजाब के विकेट गिरने पर या कोलकाता के बल्लेबाजों के चौके छक्के लगाने तक तीनों ने मैच का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

3 of 7
आईपीएल 2022 - फोटो : IPL/BCCI
पहले तो सुहाना और अनन्या पंजाब के लगातार विकेट से काफी खुश नजर आईं। इसके बाद रसेल की पारी ने इन दोनों को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया। 

4 of 7
सुहाना खान - फोटो : IPL/BCCI
138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक वक्त कोलकाता ने भी 51 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। उस वक्त सुहाना थोड़ी परेशान नजर आईं। हालांकि, जल्द ही रसेल ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी।
 
विज्ञापन

5 of 7
अनन्या पांडे और सुहाना खान - फोटो : IPL/BCCI
अनन्या पांडे का यह डेब्यू मैच था, यानी वह पहली बार मैच देखने पहुंची थीं। वहीं, आर्यन और सुहाना आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान भी कोलकाता टीम की ओर से हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
आर्यन खान और अनन्या पांडे - फोटो : IPL/BCCI
मैच के दौरान आर्यन अनन्या को मैच की बारीकियां भी समझाते नजर आए। इस आईपीएल में अब तक शाहरुख खान कोलकाता का मैच देखने नहीं पहुंचे हैं। शाहरुख फिलहाल फिल्म पठान की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनन्या पांडे और सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना और अनन्या ने मैच से पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर मैच के लिए जाते वक्त की फोटो भी शेयर की थी। सुहाना इस आईपीएल में पहली बार कोलकाता के मैच देखने पहुंची थीं।

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 137 रन पर सिमट गई। जवाब में कोलकाता ने 14.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आंद्रे रसेल ने 31 गेंदों पर दो चौके और आठ छक्के की मदद से 70 रन की नाबाद पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें