फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022 Photos: राहुल के आउट होने पर निराश हुए आथिया और सुनील शेट्टी, धनश्री की खुशी और दिल्ली की मिस्ट्री गर्ल, देखें रोमांचक पल

Mon, 11 Apr 2022 10:41 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आथिया शेट्टी और उनके पिता सुनील शेट्टी भी यह मैच देखने पहुंचे थे। दोनों लखनऊ की टीम का सपोर्ट कर रहे थे, लेकिन उनकी टीम यह मैच हार गई। वहीं राहुल भी कोई कमाल नहीं कर सके और खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। 
 
विज्ञापन
1 of 14
कोलकाता-दिल्ली और लखनऊ-राजस्थान मैच की तस्वीरें - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में रविवार के दिन दो उलटफेर हुए और अब अंकतालिका में राजस्थान की टीम फिर से पहले पायदान पर आ गई है। पहले दिल्ली की टीम ने अंक तालिका में पहले पायदान पर काबिज कोलकाता को हराया। इसके बाद राजस्थान ने लखनऊ को हरा दिया। अब लखनऊ की टीम शुरुआती चार टीमों से बाहर हो चुकी है। इस दिन दिल्ली और कोलकाता के मैच में एक मिस्ट्री गर्ल चर्चा का विषय बनी। वहीं दिन के दूसरे मैच में आथिया शेट्टी अपने पिता सुनील शेट्टी के साथ स्टेडियम में पहुंची थीं, लेकिन लखनऊ की टीम यह मैच हार गई। राहुल भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। राहुल के आउट होने के बाद दोनों के चेहरे पर निराशा देखी गई। यहां हम मैच के ऐसे ही रोमांचक पलों की तस्वीरें आपको दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 14
आथिया शेट्टी और सुनील शेट्टी - फोटो : IPL/BCCI
लोकेश राहुल की गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी अपने पिता सुनील शेट्टी के साथ यह मैच देखने पहुंची थीं। दोनों ने लखनऊ की टीम की जर्सी पहनी थी और राहुल की कप्तानी वाली टीम को सपोर्ट कर रहे थे, लेकिन यह मैच उनके लिए कुछ खास नहीं रहा। पहले राहुल सिर्फ एक गेंद खेलकर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए फिर लखनऊ भी यह मैच तीन रन से हार गई। राहुल के आउट होने के बाद आथिया और सुनील बेहद निराश नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 14
धनश्री - फोटो : IPL/BCCI
चहल की पत्नी धनश्री भी यह मैच देखने पहुंची थीं और उनके लिए यह मैच शानदार रहा। चहल ने मैच में चार विकेट लिए और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। हालांकि, उन्होंने 41 रन भी खर्चे, लेकिन चार अहम विकेट लेकर लखनऊ की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। 

4 of 14
कोलकाता और दिल्ली के मैच में मिस्ट्री गर्ल - फोटो : IPL/BCCI
दिन का पहला मैच कोलकाता और दिल्ली की टीम के बीच था। इस मैच के दौरान एक मिस्ट्री जमकर चर्चा का विषय बनी। कैमरामैन ने कई बार उसके ऊपर फोकस किया, जिसके बाद कैमरामैन को ट्रोल भी किया गया। 
विज्ञापन

5 of 14
कोलकाता बनाम दिल्ली - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली और कोलकाता के मैच में अंपायर भी जमकर ट्रोल हुए। दरअसल मैच की दूसरी पारी में शुरुआती दो गेंदों में रहाणे दो बार आउट दिए गए, लेकिन दोनों बार उन्होंने रिव्यू लिया और नॉट आउट निकले। वहीं तीसरी गेंद पर उन्हें आउट नहीं दिया गया, जबकि गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गई थी। 
विज्ञापन

6 of 14
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने शानदार बल्लेबाजी की दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े और अपनी टीम के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी। इसकी बदौलत दिल्ली ने 215 रन का स्कोर बनाया, जो इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर था। 
विज्ञापन

7 of 14
शार्दुल ठाकुर - फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में दिल्ली के शार्दुल ठाकुर ने पीछे की तरफ भागते हुए शानदार कैच पकड़ा और अजिंक्य रहाणे को पवेलियन भेजा। इससे पहले उन्होंने बल्ले के साथ भी कमाल किया था और आखिरी दो ओवरों में कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की थी। 

8 of 14
कुलदीप यादव - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की और अपनी पुरानी टीम के खिलाफ चार विकेट निकाले। उन्होंने चार ओवर में 35 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया। कुलदीप ने पहले कप्तान श्रेयस को अपना शिकार बनाया फिर एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर कोलकाता को मैच से बाहर कर दिया। 

9 of 14
जीत के बाद दिल्ली टीम - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली ने कोलकाता को 44 रन से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल की है। मुंबई के खिलाफ पहला मैच जीतने वाली दिल्ली को लगातार दो मैच में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन कोलकाता के खिलाफ इस टीम ने शानदार वापसी की है। 

10 of 14
Ravichandran Ashwin Retired Out - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान और लखनऊ के मैच में अश्विन आखिरी ओवरों में रिटार्यड आउट हुए। वो 10वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे और अपनी टीम को मुश्किल से निकाल चुके थे। ऐसे में अश्विन 19वें ओवर में रिटायर्ड आउट हो गए। उनके बाद आए रियान पराग ने एक छक्का लगाया और वो भी पवेलियन लौट गए। 

11 of 14
लखनऊ बनाम राजस्थान - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के लिए अश्विन और हेयमेयर ने मैच जिताऊ साझेदारी की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 68 रन जोड़े। इस साझेदारी की बदौलत ही राजस्थान की टीम 165 रन बना पाई। वहीं अंत के ओवरों में अश्विन रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए ताकि पराग आकर बड़े शॉट खेल सकें। गेंदबाजी के समय भी उन्होंने कंजूसी से रन खर्चे। 

12 of 14
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : twitter@IPL
राजस्थान के ट्रेंट बोल्ट ने लखनऊ की पारी की शुरुआती दो गेंदों में विकेट निकाले और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने पहले कप्तान राहुल फिर कृष्णप्पा गौतम को चलता किया। इस मैच में बोल्ट ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट झटके। 

13 of 14
राजस्थान बनाम लखनऊ - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के लिए युजवेन्द्र चहल ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवरों में 41 रन जरूर लुटाए, लेकिन चार अहम बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने डिकॉक, बदोनी, क्रुणाल पांड्या और चमीरा का विकेट लेकर अपनी टीम को मैच में आगे कर दिया। 
विज्ञापन

14 of 14
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के लिए आईपीएल में डेब्यू मैच खेल रहे कुलदीप सेन ने आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने स्टोइनिस को लगातार तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बनाने दिया। आखिरी ओवर में उन्होंने आसानी से 15 रन का बचाव किया। इस मैच में उन्होंने चार ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें