फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs RR Photos: संजू सैमसन ने अंगूर तो आशीष नेहरा ने लिए नारियल पानी के मजे, कोलकाता में दिखा गांगुली का जलवा

Wed, 25 May 2022 10:16 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

गुजरात की टीम ने पहला क्वालिफायर मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, राजस्थान को फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरा क्वालिफायर मैच जीतना होगा। 
 
विज्ञापन
1 of 13
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का पहला क्वालिफायर मैच जीतकर गुजरात टाइटंस ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब यह टीम 29 मार्च को दूसरा क्वालिफायर मैच जीतने वाली टीम से भिड़ेगी। वहीं, राजस्थान को फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरा क्वालिफायर मैच जीतना होगा। इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में गुजरात ने तीन गेंद रहते तीन विकेट पर 191 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इस मैच में राजस्थान के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। वहीं, डेविड मिलर ने 38 गेंद में 68 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। 

मैच के दौरान राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन अंगूर खाते नजर आए। वहीं, गुजरात के कोच आशीष नेहरा ने मैच से पहले नारियल पानी के मजे लिए। बीसीसीआई अध्य7 सौरव गांगुली का जलवा एक बार फिर कोलकाता में देखने को मिला। यहां हम इस मैच से जुड़े रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन अंगूर खाते दिखाए दिए। पहली पारी में उनकी टीम ने अच्छा स्कोर बनाया था और उम्मीद की जा रही थी कि राजस्थान के गेंदबाज 188 रन का बचाव कर लेंगे। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं और राजस्थान यह मैच हार गई। 
विज्ञापन

3 of 13
आशीष नेहरा - फोटो : IPL/BCCI
मैच से पहले गुजरात के कोच आशीष नेहरा नारियल पानी के मजे लेते दिखाई देते। उनकी टीम ने उनका मजा किरकिरा भी नहीं होने दिया और यह मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। पूरे सीजन गुजरात का प्रदर्शन ऐसा ही रहा है। डेविड मिलर ने दूसरी बार गुजरात के लिए मैच जिताऊ पारी खेली। 

4 of 13
आशीष नेहरा और युजवेन्द्र चहल - फोटो : IPL/BCCI
मैच से पहले आशीष नेहरा और युजवेन्द्र चहल जमकर मस्ती करते नजर आए। इस दौरान नेहरा जी ने मजाक में चहल को लात भी मार दी। इसके बाद मैच में भी चहल की जमकर पिटाई हुई। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला और गुजरात के बल्लेबाजों ने उनके चार ओवरों में 32 रन बटोरे। 
विज्ञापन

5 of 13
रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
इस मैच के दौरान राजस्थान के रियान पराग जमकर ट्रोल हुए। मैच के समय फील्डिंग के समय रियान गुस्सा हो गए थे। इस घटना को लेकर फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। कई लोगों ने कहा कि युवा पराग के अंदर बहुत घमंड है और वो कभी बड़े खिलाड़ी नहीं बन पाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए इस मैच में सौरव गांगुली का जलवा देखने को मिला। एक फैन हाथ में खास पोस्टर लेकर स्टेडियम में पहुंचा था। जिसमें लिखा था कि गांगुली 2015 में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष बने फिर 2019 में बीसीसीआई के अध्यक्ष बने और 2021 में आईसीसी के चेयरमैन बन गए अब उनके लिए क्या उपलब्धि हासिल करना बाकी है। 
विज्ञापन

7 of 13
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
यश दयाल ने इस मैच में गुजरात की टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने राजस्थान के ओपनर यशस्वी जायसवाल को सिर्फ तीन रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। हालांकि, बाद में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए और संजू सैमसन-जोस बटलर ने उनकी जमकर पिटाई की। इस मैच में उन्होंने अपने चार ओवरों में 46 रन लुटा दिए और एक विकेट लिया। 

8 of 13
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : twitter@IPL
राजस्थान के दूसरे विकेट के लिए कप्तान संजू सैमसन और जोस बटलर के बीच बेहतरीन साझेदारी हुई। दोनों ने मिलकर 47 गेंद में 68 रन की साझेदारी की। इस दौरान संजू सैमसन ने आक्रामक अंदाज में रन बनाए और बटलर पर दबाव नहीं बनने दिया। इसी वजह से जोस बटलर इस मैच में बड़ी पारी खेल पाए। 

9 of 13
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात ने आर साई किशोर ने खतरनाक दिख रही जोस बटलर और संजू सैमसन की साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने पहले रन नहीं दिए और संजू सैमसन को गलत शॉट खेलने के लिए मजबूर किया। साई किशोर ने सैमसन को अल्जारी जोशेप के हाथों कैच कराया। सैमसन ने 26 गेंद में 47 रन बनाए। 

10 of 13
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : twitter@IPL
सैमसन के आउट होने के बाद जोस बटलर ने अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अपनी टीम का स्कोर 188 तक ले गए। उन्होंने 56 गेंद में 89 रन बनाए। उनकी इस पारी में 12 चौके और दो छक्के शामिल थे। 

11 of 13
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
ट्रेंट बोल्ट ने इस मैच में राजस्थान की टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने पारी की दूसरी ही गेंद पर ऋद्धिमान साहा को पवेलियन भेज दिया। साहा ने इस सीजन गुजरात के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में कमाल किया है। उनका विकेट जल्दी गिरने पर गुजरात की टीम दबाव में आ गई थी। 

12 of 13
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात का पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद शुभमन गिल और मैथ्यू वेड ने पारी को संभाला। दोनों ने पावरप्ले में तेजी से रन बनाए और बाद में संभलकर बल्लेबाजी की। दोनों के बीच 44 गेंद में 71 रन की साझेदारी हुई। इसी जोड़ी ने गुजरात की जीत की नींव रखी। 
विज्ञापन

13 of 13
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : twitter@IPL
अंत में कप्तान हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर ने गुजरात की टीम को जीत दिलाई। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 106 रन की नाबाद साझेदारी की और अपनी टीम को मैच जिता दिया। हार्दिक ने 27 गेंद में नाबाद 40 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल थे। वहीं, मिलर ने 38 गेंद में 68 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें