2019 से 2020 यानी एक साल के अंदर विवादों में रहने वाले हार्दिक को नताशा के प्यार ने जिम्मेदार बना दिया। इसके बाद हार्दिक ने न सिर्फ क्रिकेट पर फोकस किया, बल्कि कई अहम मौके पर अपनी टीम को जीत भी दिलाई।
विज्ञापन
1 of 14
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2019 में हार्दिक पांड्या 'कॉफी विद करण' शो में अपने बयान के लिए काफी विवादों में आए थे। उस शो ने हार्दिक की छवि को बिगाड़ कर रख दिया था। 2019 तक हार्दिक को एक ऐसे क्रिकेटर के तौर पर देखा जाता था जो एक हमेशा स्टाइल और फैशन के कारण सुर्खियों में बना रहता था।
विज्ञापन
2 of 14
नताशा और हार्दिक
- फोटो : सोशल मीडिया
'कॉफी विद करण' टीवी शो में हार्दिक महिलाओं को लेकर जो टिप्पणी की थी, उसके कारण वह फैन्स के निशाने पर आ गए थे। इसके बाद हार्दिक को ऑस्ट्रेलियाई दौरे से वापस बुला लिया गया था। ऐसा लगा रहा था कि हार्दिक का करियर बस यहीं समाप्त हो जाएगा। इस दौरान उनके परिवार वालों के भी कई बयान सामने आए थे। परिवार वालों का कहना था कि हार्दिक ने खुद को घर में बंद कर लिया था।
विज्ञापन
3 of 14
नताशा और हार्दिक
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 में हार्दिक एक बार फिर चर्चाओं में आए, लेकिन इस बार उनके चर्चाओं में आने की वजह कुछ और थी। 2020 में एक जनवरी को हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक के साथ तस्वीरें शेयर की थीं।
4 of 14
नताशा और हार्दिक
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर के कैप्शन में हार्दिक ने लिखा था- तू मेरी मैं तेरा जाने सारा हिंदुस्तान, #एंगेज्ड (#engaged)। उन्होंने बताया कि वह सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा के साथ सगाई कर चुके हैं। पूरी दुनिया के सामने उन्होंने इस रिश्ते पर मुहर लगाई।
विज्ञापन
5 of 14
नताशा, अगस्त्य और हार्दिक
- फोटो : सोशल मीडिया
2019 से 2020 यानी एक साल के अंदर विवादों में रहने वाले हार्दिक को नताशा के प्यार ने जिम्मेदार बना दिया। इसके बाद हार्दिक ने न सिर्फ क्रिकेट पर फोकस किया, बल्कि कई अहम मौके पर टीम को जीत भी दिलाई। इस दौरान वह चोट से भी जूझते रहे, लेकिन उन्होंने वापसी की और आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए टीम को चैंपियन बनाया।
आइए जानतें है कि हार्दिक और नताशा की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी...
विज्ञापन
6 of 14
नताशा, हार्दिक और अगस्त्य
- फोटो : सोशल मीडिया
नताशा से पहले हार्दिक का नाम कई मॉडल और एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था। हालांकि, हार्दिक ने इन सभी का खंडन किया था। इसके बाद एक नाइट क्लब में हार्दिक की मुलाकात नताशा स्टैनकोविक से हुई।
विज्ञापन
7 of 14
नताशा और हार्दिक
- फोटो : सोशल मीडिया
नताशा तब नहीं जानती थीं कि हार्दिक क्रिकेटर हैं। हार्दिक ने खुद इस कहानी के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था- नताशा को कोई अंदाजा नहीं था कि मैं कौन हूं। हमने एक-दूसरे से बातचीत की और धीरे-धीरे करीब आए। जहां हम मिले थे वहां उसने मुझे हैट में देखा था।
8 of 14
नताशा और हार्दिक
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक ने कहा- मैं रात के एक बजे हैट पहनकर, गले में चेन और हाथ में घड़ी पहनकर बैठा हुआ था। नताशा को लगा कि कोई रैंडम इंसान है। इसी दौरान हमारी बातचीत शुरू हुई थी। फिर हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।
9 of 14
नताशा और हार्दिक
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक और स्टैनकोविक कई पार्टियों में भी साथ दिखने लगे। हालांकि, 2020 से पहले दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया। हार्दिक को लगा कि नताशा सही वह इंसान हैं जिसके साथ वह पूरी जिंदगी बिता सकते हैं।
10 of 14
हार्दिक और नताशा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद हार्दिक ने नताशा को अपने परिवार से मिलाया। एक साल के अंदर ही हार्दिक ने रिश्ते पर मुहर लगा दी। हालांकि, उनके माता-पिता को मालूम नहीं था कि वह सगाई करने वाले हैं। 2020 में इंस्टाग्राम पोस्ट से दोनों के सगाई के बारे में पता चला।
11 of 14
नताशा और हार्दिक
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद हार्दिक ने एक निजी कार्यक्रम में नताशा के साथ शादी कर ली। 2020 के जुलाई में ही हार्दिक ने बताया कि वह पिता बनने वाले हैं। दोनों का फिलहाल एक बेटा है, जिसका नाम अगस्त्य है। अगस्त्य के साथ हार्दिक की मस्ती की कई वीडियोज भी सामने आए हैं।
12 of 14
नताशा और हार्दिक
- फोटो : सोशल मीडिया
नताशा जब से हार्दिक की जिंदगी में आई हैं, तब से वह अधिक जिम्मेदार हो गए हैं। हार्दिक परिवार के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं गंवाते। पिछले साल टी-20 विश्व कप के दौरान हार्दिक चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने एनसीए में रिहैबिलिटेशन में काफी समय बिताया था।
13 of 14
क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी, साथ में हार्दिक और उनकी पत्नी स्टैनकोविक
- फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही वह परिवार के साथ भी समय व्यतीत करते नजर आए थे। हार्दिक ने कहा था कि कोरोना के समय में परिवार का होना कितना जरूरी है। टी-20 विश्व कप के बाद बीसीसीआई ने हार्दिक को किसी भी दौरे या सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी थी। साथ ही उनके सैलरी ग्रेड में भी कटौती की गई।
स्टैनकोविक और हार्दिक, साथ में हैं भाई क्रुणाल और पंखुड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, हार्दिक ने हार नहीं मानी और वह चुपचाप आईपीएल की तैयारी करते रहे। गुजरात ने हार्दिक को कप्तान बनाया और उन्होंने इस मौके को पूरी तरह से भुनाया और क्रिकेट में वापसी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। हार्दिक ने आईपीएल में 487 रन बनाए। साथ ही फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। इस का इनाम उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज की टीम में सेलेक्शन के रूप में मिला है।