आईपीएल 2023 का खिताब जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के पांच बार चैंपियन बनने की बराबरी की। चेन्नई ने सभी खिताब धोनी की ही कप्तानी में जीते हैं।
विज्ञापन
1 of 19
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब जीता
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2023 अपने अंजाम तक पहुंच गया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चैंपियन बन चुकी है। चेन्नई और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसे सीएसके ने पांच विकेट से अपने नाम किया। आईपीएल दुनियाभर में काफी चर्चित है और विश्व के बेहतरीन खिलाड़ी इस लीग में खेलने को लेकर उत्सुक रहते हैं। 2023 सीजन में भी कई कमाल देखने को मिले।
इस लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब दिवंगत शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीत हासिल की थी। इससे पहले 2021 तक आठ टीमों के बीच यह लीग खेली जाती थी, लेकिन पिछले दो सीजन से इसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 2010 में भी 10 टीमें खेली थीं।
विज्ञापन
2 of 19
आईपीएल के अब तक के चैंपियंस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, 2012 और 2013 में नौ-नौ टीमों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस और इस सीजन में जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ज्यादा पांच-पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार टूर्नामेंट जीता है। वहीं, गुजरात टाइटंस, डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान और सनराइजर्स हैदराबाद एक एक बार यह किताब जीतने में सफल हुई है।
विज्ञापन
3 of 19
आईपीएल में चैंपियन बनने वाली टीमें
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स और पुरानी टीमें दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंज बैंगलोर ने अब तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। आइए 2008 से लेकर 2023 तक कौन सी टीम ने किसे हराकर यह खिताब जीता, उसके बारे में जानते हैं।
आईपीएल 2008 (राजस्थान रॉयल्स)
4 of 19
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL/BCCI
2008 में आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल इतिहास का पहला खिताब जीतने वाली टीम बनी थी। दिग्गज लेग स्पिन शेन वॉर्न की अगुआई में राजस्थान ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था और खिताब जीता था। राजस्थान ने चेन्नई को तीन विकेट से हराया था।
विज्ञापन
आईपीएल 2009 (डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद)
5 of 19
डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद ने दूसरे सीजन में खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल 2009 में हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर को छह रनों हराया था। एडम गिलक्रिस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे।
विज्ञापन
आईपीएल 2010 (चेन्नई सुपर किंग्स)
6 of 19
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स 2008 में खिताब से चूक गई थी, लेकिन 2010 में टीम ने खिताब अपने नाम किया। महेंद्र सिंह धोनी के नेृतत्व में चेन्नई ने फाइनल में मुंबई को 22 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। सचिन तेंदुलकर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे।
विज्ञापन
आईपीएल 2011 (चेन्नई सुपर किंग्स)
7 of 19
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार दूसरे सीजन खिताब अपने नाम किया। 2011 के फाइनल में चेन्नई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 58 रनों से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। क्रिस गेल प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।
आईपीएल 2012 (कोलकाता नाइट राइडर्स)
8 of 19
कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL/BCCI
2012 में आईपीएल को एक नया चैंपियन मिला। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने पांचवें सीजन को अपने नाम किया। गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने फाइनल में चेन्नई को पांच विकेट से हराया था। सुनील नरेन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।
आईपीएल 2013 (मुंबई इंडियंस)
9 of 19
मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल को 2013 में एक और नया चैंपियन मिला। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता। मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में 23 रन से हराया। शेन वॉटसन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
आईपीएल 2014 (कोलकाता नाइट राइडर्स)
10 of 19
कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिर से खिताब जीता। इस बार फिर कप्तान गौतम गंभीर ही थे। फाइनल में कोलकाता ने किंग्स इलेवन पंजाब को तीन विकेट से हराया था। उस सीजन शानदार फॉर्म में रहे ग्लेन मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
आईपीएल 2015 (मुंबई इंडियंस)
11 of 19
मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर चैंपियन बनी। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने फिर से फाइनल में चेन्नई को ही हराया। मुंबई इंडियंस ने 41 रन से जीत हासिल की। आंद्रे रसेल प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।
आईपीएल 2016 (सनराइजर्स हैदराबाद)
12 of 19
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल का नौवां सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के नाम रहा। डेविड वॉर्नर के नेतृत्व में हैदराबा ने साल 2016 में गजब का प्रदर्शन किया। टीम ने पहली बार खिताब अपने नाम किया। हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ रन से हराया था। ये तीसरा मौका था, जब बैंगलोर की टीम फाइनल में हारी थी। इसके बाद से टीम प्लेऑफ में तो पहुंची है, लेकिन फाइनल में नहीं पहुंच पाई।
आईपीएल 2017 (मुंबई इंडियंस)
13 of 19
मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस की टीम तीसरी बार चैंपियन बनी। मुंबई ने फाइनल मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को एक रन से हराया था। पुणे के बेन स्टोक्स को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
आईपीएल 2018 (चेन्नई सुपर किंग्स)
14 of 19
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दो साल के बैन के बाद वापसी की थी। धोनी के नेतृत्व में टीम ने जबरदस्त वापसी की और फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराया था। इस सीजन कोलकाता के सुनील नरेन प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे।
आईपीएल 2019 (मुंबई इंडियंस)
15 of 19
मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन स हराया था और चौथी बार आईपीएल के खिताब अपने नाम किया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 148 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 147 रन ही बना सकी थी। केकेआर के आंद्रे रसेल प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।
आईपीएल 2020 (मुंबई इंडियंस)
16 of 19
मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
कोरोना के कारण आईपीएल 2020 की शुरआत सितंबर में हुई थी। मुंबई इंडियंस ने यह सीजन अपने नाम किया था। मुंबई ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया था और आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम बन गई। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।
आईपीएल 2021 (चेन्नई सुपर किंग्स)
17 of 19
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2021 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता। टीम ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में 165 रन ही बना सकी। बैंगलोर के हर्षल पटेल को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।
आईपीएल 2022 (गुजरात टाइटंस)
18 of 19
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2022 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबला गुजरात और राजस्थान के बीच खेला गया। फाइनल में गुजरात ने राजस्थान को सात विकेट से हरा दिया। जोस बटलर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।
आईपीएल 2023 ट्रॉफी के साथ चेन्नई की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांचवीं बार चैंपियन बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश ने खलल डाला और ढाई घंटे का खेल खराब किया। 12.10 पर मैच दोबारा शुरू हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। इसे सीएसके ने आखिरी गेंद पर पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ चेन्नई के मुंबई के सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।