फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023 Final Photos: बारिश से मैच रुका तो गरबा करने लगे फैंस, धोनी की स्टंपिंग और जडेजा के चौके ने जीता दिल

Tue, 30 May 2023 03:45 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आईपीएल 2023 का फाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। चेन्नई ने गुजरात को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
1 of 13
चेन्नई ने आईपीएल 2023 का खिताब जीता - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही चेन्नई की टीम ने पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया और सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली। इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन के 96 और साहा के 54 रन के चलते 214 रन बनाए। बारिश की वजह से चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला और धोनी की टीम ने पांच विकेट खोकर आखिरी गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में कई रोमांचक पल आए, जिन्होंने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। यहां हम ऐसे ही पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 13
अहमदाबाद स्टेडियम के बाहर का नजारा - फोटो : IPL/BCCI
फाइनल मुकाबले का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके बावजूद दूसरे दिन भी फैंस पूरे उत्साह के साथ स्टेडियम पहुंचे और मैच का लुत्फ लिया। गुजरात के घरेलू मैदान में फाइनल मैच होने के बावजूद यहां चेन्नई के फैंस की भरमार दिखी।
विज्ञापन

3 of 13
विक्की कौशल - फोटो : IPL/BCCI
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल भी यह मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। वह इन दिनों अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी कड़ी में वह अहमदाबाद स्टेडियम में फाइनल मैच देखने पहुंचे थे।

4 of 13
न्यूक्लिया - फोटो : IPL/BCCI
म्यूजिक डायरेक्टर न्यूक्लिया ने भी फाइनल मैच से पहले परफॉर्म किया। उन्होंने शानदार गानों से फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने रविवार के दिन ही परफॉर्म किया था, लेकिन बारिश के कारण उस दिन मैच नहीं हो सका।
 
विज्ञापन

5 of 13
फाइनल मैच के दौरान किंग की परफॉर्मेंस - फोटो : IPL/BCCI
गायक किंग ने भी फाइनल मैच की शुरुआत से पहले अपने गानों से समां बांध दिया। इस दौरान उन्होंने मेरे शोना रे, शोना रे, शोना रे... दिल से जुदा मत होना रे गाना गाया। उनकी परफॉर्मेंस के दौरान कैमरे का फोकस धोनी पर ही रहा।
 
विज्ञापन

6 of 13
महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
फाइनल मैच के लिए दोनों टीमें आतिशबाजी के बीच मैदान के अंदर पहुंचीं। इस दौरान गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या आतिशबाजी से डर गए, लेकिन चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आराम से मैदान के अंदर पहुंचे। धोनी अकेले आईपीएल में 11वीं बार फाइनल मैच खेल रहे थे। ऐसे में उन्हें इस आतिशबाजी का अनुभव है।
विज्ञापन

7 of 13
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच के सातवें ओवर में शानदार स्टंपिंग कर शुभमन गिल को आउट किया। गिल 20 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। धोनी ने 41 साल की उम्र में जिस तेजी से स्टंपिंग की वह देखकर सभी हैरान रह गए।
 

8 of 13
शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शुभमन गिल फाइनल मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके। सातवें ओवर में आउट होने के बाद वह निराश हो गए। गिल ने इस सीजन 17 मैच में 59.33 के औसत और 157.80 के स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए।

9 of 13
सारा अली खान और विक्की कौशल - फोटो : IPL/BCCI
विक्की कौशल के साथ अभिनेत्री सारा अली खान भी यह मैच देखने स्टेडियम पहुंची थीं। सारा ने पहली बार किसी स्टेडियम में जाकर क्रिकेट मैच देखा। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का प्रमोशन भी किया।

10 of 13
डिवाइन की परफॉर्मेंस का नजारा - फोटो : IPL/BCCI
रैप स्टार डिवाइन ने इस मैच के बीच अपनी परफॉर्मेंस दी। उनके गानों ने फैंस का जोश दोगुना कर दिया। डिवाइन की परफॉर्मेंस के दौरान स्टेडियम की लाइटें बंद थीं और नजारा देखने लायक था।
 

11 of 13
मैच के बीच फैंस का डांस - फोटो : IPL/BCCI
बारिश की वजह से मैच रुका तो स्टेडियम में मौजूद फैंस गरबा करने लगे। ये फैंस चेन्नई को सपोर्ट कर रहे थे, लेकिन गुजरात के गरबा डांस का जमकर मजा लिया। डांस की शुरुआत एक परिवार ने की थी, लेकिन बाद में बाकी फैंस भी इसमें शामिल हो गए।

12 of 13
रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
रवींद्र जडेजा ने फाइनल मैच की आखिरी दो गेंदों में एक छक्के और एक चौके की मदद से 10 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने आखिरी गेंद में चौका लगाकर चेन्नई को चैंपियन बनाने के बाद खास अंदाज में जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

13 of 13
ट्रॉफी के साथ चेन्नई की टीम - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई की टीम ने गुजरात को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीता। हालांकि, ट्रॉफी मिलने के बाद धोनी किनारे हो गए और बाकी खिलाड़ियों को ट्रॉफी दे दी। कप्तान के रूप में तीन आईसीसी और पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले धोनी ने अपनी सादगी से सभी को एक बार फिर दीवाना बना लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें