फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं IPL में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ी, मॉरिस अब भी विराट से पीछे

Sat, 20 Feb 2021 09:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
विराट कोहली, क्रिस मॉरिस और पैट कमिंस - फोटो : Amar Ujala
भारत की चर्चित टी-20 लीग आईपीएल के 14वें सीजन के लिए सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों का चयन गुरुवार को कर लिया। इस दौरान देश-विदेश के 57 खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई। कोरोना काल में भी यहां फ्रेंचाइजियों ने पैसे खर्च में कोताही नहीं बरती। यही कारण रहा कि 18 फरवरी को चेन्नई में हुई नीलामी में आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी चुना गया। 

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। इस तरह से मॉरिस ने सबसे महंगी बोली के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया। यही नहीं वे आईपीएल इतिहास में विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले दस खिलाड़ियों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 11
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @RCBTweets
विराट कोहली:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मौजूदा कप्तान विराट कोहली इस वक्त आईपीएल में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्हें 2018 में आरसीबी ने 17 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। 32 वर्षीय विराट 2013 से बैंगलोर की कमान संभाल रहे हैं लेकिन वे अभी तक उसे खिताब नहीं दिला पाए हैं।
विज्ञापन

3 of 11
क्रिस मॉरिस - फोटो : PTI
क्रिस मॉरिस: 
दक्षिण अफ्रीका के 33 वर्षीय ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस अब आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलरी पाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स की टीम 16.25 करोड़ रुपये देगी। गौरतलब है कि मॉरिस को इस साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने रिलीज कर दिया था। बात करें मॉरिस के आईपीएल करियर की उन्होंने अब तक कुल 70 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 24 की औसत और 158 की स्ट्राइक रेट से 551 रन बनाए हैं। इसके अलावा मॉरिस ने गेंदबाजी में भी 24 की औसत से 80 विकेट चटकाए हैं।

4 of 11
पैट कमिंस - फोटो : ट्विटर @KKRiders
पैट कमिंस:
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने पिछले सीजन की नीलामी में खूब पैसे बटोरे थे। 27 वर्षीय गेंदबाज को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। कमिंस 2017 में पहली बार आईपीएल का हिस्सा बने थे और तब दिल्ली की तरफ से खेले थे। बात करें उनके आईपीएल करियर की तो उन्होंने अब तक 30 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 17 की औसत और 131 की स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। कमिंस ने गेंदबाजी में भी 29 विकेट चटकाए हैं।
 
विज्ञापन

5 of 11
धोनी सीएसके - फोटो : social media
महेंद्र सिंह धोनी:
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी सैलरी 15 करोड़ रुपये है। धोनी 2008 से चेन्नई के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में सीएसके की टीम तीन बार विजेता बनी है।
विज्ञापन

6 of 11
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर @ipl
रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को 15 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है। वे आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। अपनी कप्तानी में उन्होंने मुंबई को पांच बार विजेता बनाया है। रोहित आईपीएल में 200 मुकाबले खेल चुके हैं और इसमें उन्होंने 31 की औसत और 130 की स्ट्राइक रेट से 5230 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक एक शतक और 39 अर्धशतक भी लगाए हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत:
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हैं। उन्हें दिल्ली की टीम ने 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। पंत अब तक पांच सीजन खेल चुके हैं और अब तक 68 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 35 की औसत और 151 की स्ट्राइक रेट से 2079 रन बनाए हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब तक एक शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं और सौ से अधिक छक्के लगा चुके हैं।
 

8 of 11
Kyle Jamieson - फोटो : सोशल मीडिया
काइल जैमीसन:
न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर काइल जैमीसन पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेंगे। मात्र चार अंतरराष्ट्रीय टी-20 के अनुभव वाले जैमीसन को पहली ही नीलामी में विराट की आरसीबी ने 15 करोड़ की बड़ी रकम के साथ खरीदा। छह फुट आठ इंच की लंबाई वाले जैमीसन ने टेस्ट क्रिकेट में बेहद प्रभावित किया है। वे तेज गेंदबाजी के साथ-साथ लंबे-लंबे शॉट खेलने में भी माहिर हैं।

9 of 11
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लेन मैक्सवेल:
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर से मोती रकम हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने इस बार की नीलामी में 14.25 करोड़ रुपये कमाए। मैक्सवेल को विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा। बता दें कि पंजाब ने मैक्सवेल को 10 करोड़ 75 लाख में रिलीज किया था। बात करें मैक्सवेल के आईपीएल करियर की तो उन्होंने इस टी-20 लीग में 2012 में पहली बार हिस्सा लिया था। इसके बाद वे 2019 को छोड़कर हर सत्र का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने यहां 82 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 22 की औसत और 154 की स्ट्राइक रेट से 1505 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 19 विकेट भी हासिल किए हैं।

10 of 11
Jhye Richardson
झाय रिचर्डसन
ऑस्ट्रेलियाई युवा तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को इस बार आईपीएल में 14 करोड़ की सैलरी मिलेगी। उन्हें 14वें सीजन के लिए पंजाब किंग्स ने खरीदा। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रिचर्डसन ने इस बार के बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 मैचों में सबसे अधिक 29 विकेट चटकाए। 
विज्ञापन

11 of 11
डेविड वार्नर - फोटो : PTI
डेविड वार्नर 
ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के मौजूदा कप्तान डेविड वार्नर को 12.5 करोड़ रुपए मिलते हैं। वे आईपीएल में सबसे सफलतम बल्लेबाजों में से एक हैं। वार्नर अब तक 142 मुकाबले खेल चुके हैं और 42 की औसत और 141 की स्ट्राइक रेट से 5254 रन बनाए हैं। वे लगातार छह सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाजी हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में चार शतक और 48 अर्धशतक लगाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें