फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में सभी कप्तान हैं करोड़पति, जानें धोनी-विराट-रोहित समेत सभी कप्तानों की सैलरी

Sun, 21 Feb 2021 04:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की चर्चित टी-20 लीग आईपीएल अपने 14वें सत्र के लिए तैयार है। इसके लिए 18 फरवरी को चेन्नई में नीलामी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। सभी टीमों ने मिलकर कुल 57 खिलाड़ियों का चयन किया। इस दौरान खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसा बरसा। इनमें विदेशी खिलाड़ियों खासकर ऑलराउंडरों ने सबसे ज्यादा कमाई की। दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। इन सबसे अलग आइए जानते हैं आईपीएल की आठों फ्रैंचाइजियों के कप्तानों को सैलरी।
विज्ञापन

2 of 9
विराट कोहली, आरसीबी
विराट कोहली:
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की अगुवाई करते हैं। वे इस वक्त आईपीएल में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले खिलाड़ी हैं। विराट पहले सीजन से ही आरसीबी का हिस्सा हैं। उन्हें आरसीबी ने 2008 की नीलामी में महज 12 लाख रुपये में खरीदा था लेकिन आईपीएल 2021 के लिए फ्रैंचाइजी ने उन्हें 17 करोड़ रुपये में रिटेन किया। 
विज्ञापन

3 of 9
धोनी सीएसके - फोटो : social media
महेंद्र सिंह धोनी:
भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हैं। धोनी आईपीएल में सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी सैलरी 15 करोड़ रुपये है। धोनी 2008 से चेन्नई के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में सीएसके की टीम तीन बार विजेता बनी है।

4 of 9
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर @ipl
रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को 15 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है। वे आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। अपनी कप्तानी में उन्होंने मुंबई को पांच बार विजेता बनाया है। रोहित आईपीएल में 200 मुकाबले खेल चुके हैं और इसमें उन्होंने 5230 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक एक शतक और 39 अर्धशतक भी लगाए हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
डेविड वार्नर - फोटो : IPL official web
डेविड वार्नर 
ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर को 12.5 करोड़ रुपए मिलते हैं। वे आईपीएल में सबसे सफलतम बल्लेबाजों में से एक हैं। वार्नर ने अब तक 142 मुकाबलों में 5254 रन बनाए हैं। वे लगातार छह सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाजी हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में चार शतक और 48 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन

6 of 9
केएल राहुल - फोटो : twitter@IPL
केएल राहुल:
दुनिया के दूसरे नंबर के टी-20 खिलाड़ी केएल राहुल पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) के कप्तान हैं। राहुल को 11 करोड़ रुपये की सैलरी मिलेगी। उन्हें फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2020 में अपना कप्तान बनाया था। राहुल 2018 में इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े थे, वे पिछले तीन सीजन से अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 9
संजू सैमसन - फोटो : SOCIAL MEDIA
संजू सैमसन
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को आईपीएल 2021 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने अपना कप्तान बनाया है। इस सीजन में उन्हें आठ करोड़ रुपये मिलेंगे। संजू ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ही अपना आईपीएल डेब्यू किया था। हालांकि 2016 की नीलामी में वह दिल्ली की टीम में चले गए थे, लेकिन आईपीएल 2018 के मेगा ऑक्शन में एक बार फिर राजस्थान की टीम में उनकी वापसी हुई।

8 of 9
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर @ipl
श्रेयस अय्यर
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए आईपीएल का सफर शानदार रहा है। वह दो साल से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं और उनकी अगुवाई में पहली बार दिल्ली की टीम पिछले साल फाइनल में पहुंची थी। आईपीएल 2021 में अय्यर को सात करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

9 of 9
इयोन मॉर्गन - फोटो : ट्विटर @ipl
इयोन मोर्गन
इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी और टी-20 के कप्तान इयोन मोर्गन को कोलकाता नाइटराइडर्स ने पिछले सीजन में टीम की कमान सौंपी थी। उन्हें फ्रैंचाइजी ने 5.25 करोड़ रुपये की रकम के साथ जोड़ा था और उन्हें 2021 में भी यही सैलरी मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें