फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: इन पांच खिलाड़ियों की RCB से छुट्टी तय, नीलामी में 'विराट सेना' नहीं दिखाएगी दिलचस्पी

Fri, 15 Jan 2021 11:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आरसीबी - फोटो : @IPL
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आईपीएल के इतिहास में अभी तक खिताब नहीं जीता है। पिछले सीजन में टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई तो किया, पर खिताब जीतने का सपना एक बार फिर से अधूरा ही रह गया। बहरहाल, आईपीएल के 14वें सीजन की तैयारी शुरू हो चुकी है। फरवरी में खिलाड़ियों की नीलामी हो सकती है। इससे पहले 21 जनवरी तक सभी टीमों को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि नीलामी से पहले आरसीबी अपने किन किन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है?
 
विज्ञापन

2 of 6
डेल स्टेन - फोटो : social media
डेल स्टेन
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ना खेलने की बात कही है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट आईपीएल 2021 की नीलामी में उन्हें रिलीज कर सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
केन रिचर्डसन - फोटो : सोशल मीडिया
केन रिचर्डसन
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन को आरसीबी ने आईपीएल 2020 की नीलामी में चार करोड़ रुपये में खरीदा था। मगर वह चोट के कारण लीग में हिस्सा नहीं ले सके थे। ऐसे में 14वें सीजन की नीलामी से पहले आरसीबी रिचर्डसन को रिलीज कर सकता है।

4 of 6
मोईन अली - फोटो : Social media
मोईन अली
आईपीएल 2020 में इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्हें सिर्फ तीन मैच खेलने का मौका मिला था। इसमें उन्होंने सिर्फ 12 रन और एक विकेट लिया था। आरसीबी 2021 की नीलामी से पहले उन्हें भी रिलीज कर सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
पवन नेगी - फोटो : pti
पवन नेगी
पवन नेगी को आईपीएल 2020 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में आरसीबी आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उमेश यादव - फोटो : ipl
उमेश यादव 
पिछले सीजन में आरसीबी के तेज गेंदबाज उमेश यादव का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था। हालांकि, वह केवल दो ही मैच खेले थे। ऐसे में टीम प्रबंधन उमेश को रिलीज कर सकता है। बता दें कि पिछले कई साल से उमेश विराट की टीम के साथ हैं लेकिन आखिरी दो सीजन इस गेंदबाज के लिए शानदार नहीं रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें