फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021 में बदलाव: अंपायरिंग से लेकर मैदान तक सब कुछ बदल गया, पढ़ें क्या कुछ होगा नया

Fri, 09 Apr 2021 04:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
IPL 2020 की झलकियां - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज आज से हो रहा है। भारत की चर्चित टी-20 लीग की करीब दो साल बाद भारत में वापसी हो रही है। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामले और संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार टूर्नामेंट में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। इस बार टूर्नामेंट में मैदानों में पुराना जोश और उत्साह देखने को नहीं मिलेगा। भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजन में सुरक्षा के दृष्टिकोण से बीसीसीआई ने कई ऐसे बदलाव किए हैं जो टूर्नामेंट के इतिहास में शायद पहली बार होगा। यही नहीं अंपायरिंग और मैचों के नियमों में भी अहम बदलाव किए गए हैं। ऐसे में आईए एक नजर डालते हैं उन सभी बदलावों और टूर्नामेंट से जुड़ी खास बातों पर...
विज्ञापन

2 of 10
आईपीएल 2021 - फोटो : ट्विटर @BCCI
करीब दो साल बाद देश में आयोजित होने जा रही इंडियन प्रीमियर लीग के लिए सिर्फ छह स्थानों का चयन किया गया है। इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता शामिल है। सभी टीमें लीग स्टेज के दौरान छह स्थानों में से चार पर ही मैच खेलेंगी। 
विज्ञापन

3 of 10
आईपीएल 2021 - फोटो : twitter@IPL
टीमें अपने घरेलू मैदान पर एक भी मुकाबले नहीं खेल पाएंगी यानि किसी भी टीम को घरेलू परिस्थितियों का फायदा नहीं मिलेगा। सभी मैच तटस्थ स्थानों पर खेले जाएंगे और कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी।

4 of 10
आईपीएल 2022 में खेलेंगी 10 टीमें - फोटो : social media
लगातार दूसरी साल होगा जब सभी मुकाबले दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियमों में खेले जाएंगे और फैंस की एंट्री पर बाद में कोई फैसला लिया जाएगा। देश के छह अलग-अलग स्थानों पर कुल 52 दिनों तक मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान कुल 56 लीग मैच और प्लेऑफ-फाइनल के चार मुकाबले होंगे। 
विज्ञापन

5 of 10
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
इस बार के आईपीएल में राजस्थान, पंजाब और हैदराबाद में मुकाबले नहीं खेले जाएंगे। सभी मुकाबले सिर्फ छह शहरों में होंगे। चेन्नई, मुंबई कोलकाता और बंगलूरू दस-दस मैचों की मेजबानी करेंगे तो अहमदाबाद और दिल्ली में आठ-आठ मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 10
आईपीएल 2021 - फोटो : ट्विटर
टूर्नामेंट में कुल 11 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) खेले जाएंगे। दोपहर के मुकाबले 3:30 से शुरू होंगे जबकि शाम के मैच 7:30 से खेले जाएंगे।  
विज्ञापन

7 of 10
नरेंद्र मोदी स्टेडियम - फोटो : twitter@ICC
टूर्नामेंट के सभी प्ले ऑफ मुकाबले और खिताबी मुकाबला भी अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में होगा। 

8 of 10
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : PTI
90 मिनट के भीतर ही खत्म करनी होगी अपनी पारी
मैच को तय समय में पूरा करने के उद्देश्य से प्रत्येक पारी के 20वें ओवर को 90 मिनट में खत्म करना होगा, पहले नियम 20वें ओवर को 90वें मिनट पर शुरू करने का था। देरी या रुकावट वाले मैचों में, जहां निर्धारित समय में 20 ओवर न हो पाएं इसमें हर ओवर के लिए 4 मिनट 15 सेकंड अतिरिक्त हो सकते हैं।

9 of 10
अंपायर के फैसले से नाराज हुए धोनी - फोटो : Social Media
चौथे अंपायर की बढ़ी शक्ति
अगर कोई भी टीम समय बर्बाद करती हुई पाई जाती है तो चौथे अंपायर का रोल अहम हो जाएगा। सजा के तौर पर संशोधित ओवर-रेट नियम लागू करने और बल्लेबाजी पक्ष को चेतावनी देने की शक्तियां उन्हें दी गईं हैं। सॉफ्ट सिग्नल नियम के संबंध में, BCCI ने कहा कि ऑन-फील्ड अंपायर के संकेत का तीसरे अंपायर के निर्णय पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

10 of 10
अंपायर नितिन मेनन - फोटो : सोशल मीडिया
सॉफ्ट सिग्नल और शॉर्ट रन पर बड़े फैसले
इसके मुताबिक, मैच के दौरान अब कोई भी मैदानी अंपायर थर्ड अंपायर से मदद लेते वक्त सॉफ्ट सिग्नल का इशारा नहीं करेगा। यह फैसला अंपायरिंग हित में लिया गया जिससे थर्ड अंपायर को अपना फैसला देने में किसी भी तरह की अड़चन न आए और न ही इसकी वजह से कोई विवाद हो। बीसीसीआई ने शॉर्ट रन नियम में भी संशोधन किया। अब थर्ड अंपायर शॉर्ट रन पर ऑन-फील्ड अंपायर की कॉल की भी जांच कर सकता है और मूल निर्णय को पलट सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें