फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: एक ओवर में छह छक्के जड़ने से चूके तेवतिया, युवराज-सहवाग ने दी अनोखी प्रतिक्रिया

Mon, 28 Sep 2020 01:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राहुल तेवतिया - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी राहुल तेवतिया ने रविवार को आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक अपने नाम किया। फरीदाबाद के 27 वर्षीय खिलाड़ी ने पहले मैच में गेंदबाजी से प्रभावित करने के बाद दूसरे मैच में बल्ले से दम दिखाया। शारजाह के स्टेडियम में पंजाब के खिलाफ तेवतिया ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए छक्कों की बरसात कर दी।
विज्ञापन

2 of 4
राहुल तेवतिया - फोटो : twitter@ICC
उन्होंने पंजाब के स्टार तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल की जमकर धुनाई की और एक ओवर में पांच छक्के जड़कर 30 रन बटोर लिए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे तेवतिया ने शुरू के 23 गेंदों में मात्र 17 रन बनाए। लेकिन उसके बाद उन्होंने अगली आठ गेंदों में 36 रन जड़ दिए। दिल्ली से पंजाब में आए इस खिलाड़ी ने कॉट्रेल के 18वें ओवर की शुरू की चार गेंदों में लगातार चार छक्के जड़े। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि वे छह गेंदों में छह छक्के जड़ देंगे। लेकिन कॉट्रेल ने पांचवीं गेंद धीमी गति से ऑफ साइड में फेंकी और छक्के से बचे। हालांकि इसकी अगले गेंद पर तेवतिया ने उन्हें फिर से छक्का जड़ दिया। इस तरह राहुल तेवतिया ने कॉट्रेल के एक ओवर में पांच छक्के जड़े।

विज्ञापन

3 of 4
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
तेवतिया की इस पारी के बाद छह गेंदों में छह छक्के जड़ने वाले युवराज सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। युवराज ने उन्हें एक गेंद छोड़ने के लिए धन्यवाद दिया। युवराज ने राहुल तेवतिया को टैग कर ट्वीट किया, ' ना भाई ना। एक गेंद छोड़ने के लिए धन्यवाद। क्या मैच था, एक शानदार जीत के लिए राजस्थान को बधाई।' युवराज ने मयंक अग्रवाल और संजू सैमसन की तारीफ भी की।
 
विज्ञापन

4 of 4
वीरेंद्र सहवाग
युवराज के अलावा टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी तेवतिया की तारीफ की। सहवाग ने अपने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'तेवतिया में माता आ गई। क्या मैच था। ऐसा क्रिकेट है और ऐसा ही जीवन है, मिनटों में बदल जाता है।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें