फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: विलेन बनते-बनते राहुल तेवतिया बन गए हीरो, एक ओवर में पांच छक्के जड़कर बदल दिया मैच

Mon, 28 Sep 2020 12:29 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राहुल तेवतिया - फोटो : twitter@ICC
क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और जब तक आखिरी गेंद ना फेंकी जाए तब तक कुछ भी कहना सही नहीं होता है। यह कथन रविवार को शारजाह के मैदान में एक बार फिर सच साबित हुआ। आईपीएल 2020 के नौवें मैच में राहुल तेवतिया की वजह से एक बार फिर से क्रिकेट का रोमांच चरम पर पहुंचा। राजस्थान और पंजाब के बीच खेले गए इस मैच में तेवतिया ने अचानक से मैच के हालात बदलकर रख दिए और अपनी टीम के विलेन बनते-बनते हीरो बन गए।
विज्ञापन

2 of 6
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter@rajasthanroyals
दरअसल पंजाब के 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव किया। टीम ने स्टीव स्मिथ के आउट होने के बाद राहुल तेवतिया को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। नौवें ओवर में जब तेवतिया बल्लेबाजी के लिए आए तब टीम को 66 गेंदों में 124 रनों की दरकार थी। उधर रॉयल्स के उप-कप्तान संजू सैमसन दूसरे छोर से बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 41 रन बना चुके थे।
विज्ञापन

3 of 6
संजू सैमसन - फोटो : social media
लेकिन जब राजस्थान को तेजी से रन बनाने की जरुरत थी तब तेवतिया बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सैमसन जब 34 गेंदों में 63 रन जड़ चुके थे, तब तेवतिया ने 16 गेंदों में मात्र सात रन बनाए थे और कोई भी बाउंड्री नहीं लगा पाए थे। राहुल की इस धीमी बल्लेबाजी की वजह से सैमसन ने रिस्क लेकर शॉट खेलना शुरू कर दिया, जिसका अंजाम यह हुआ कि सैमसन 17वें ओवर की पहली गेंद पर 85 रन बनाकर आउट हो गए।

4 of 6
राहुल तेवतिया - फोटो : twitter@IPL
सैमसन के आउट होने के बाद राजस्थान की हार तय लगने लगी थी, उधर तेवतिया 17 ओवर की समाप्ति के बाद 23 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे थे और टीम को जीत के लिए 18 गेंदों में 51 रन चाहिए थे। लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
राहुल तेवतिया - फोटो : twitter@ESPNcricinfo
पंजाब की तरफ से तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल ने 18वें ओवर की गेंदबाजी शुरू की। कॉट्रेल की शुरुआत की चार गेंदों पर तेवतिया ने एक के बाद एक चार छक्के जड़ दिए। इतना ही नहीं पांचवीं गेंद मिस होने के बाद फिर आखिरी गेंद पर भी छक्का जड़ दिया। तेवतिया ने कॉट्रेल के एक ओवर में पांच छक्के जड़कर कुल 30 रन बटोर लिए। देखते ही देखते मैच के हालात और जज्बात दोनों बदल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ट्विटर
अब राजस्थान को जीत के लिए जहां 12 गेंदों में 21 रन चाहिए थे वहीं तेवतिया के 29 गेंदों में 47 रन हो चुके थे। इसके बाद मोहम्मद शमी की अगले ओवर में भी तेवतिया ने छक्का जड़ दिया और अपना अर्धशतक पूरा करने के साथ टीम को जीत के मुहाने पर खड़ा कर दिया। राजस्थान ने तीन गेंद शेष रहते हुए 226 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें