फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: इन दो टीम ने खत्म किया क्वारंटीन काल, अब होटल के कमरे से मैदान पर उतरेंगे खिलाड़ी

Wed, 26 Aug 2020 02:54 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Kxip and RR - फोटो : ट्विटर- Kxip and RR
आईपीएल के 13वें सत्र का आगाज 19 सितंबर से यूएई की जमीन पर होने वाला है। सभी टीमें वहां पहुंच चुकी हैं। बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने छह दिन का अनिवार्य क्वारंटीन पूरा कर लिया है। इस दौरान कोविड-19 के लिए किए गए उनके तीनों परीक्षण नेगेटिव आए हैं। इन दोनों टीमों के खिलाड़ी अब अभ्यास के लिए तैयार हैं। दुबई की गर्मी से बचने के लिए इन टीमों ने शाम को अभ्यास करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

2 of 4
राजस्थान रॉयल्स
किंग्स इलेवन और रॉयल्स दुबई पहुंचने वाली शुरुआती टीमों में शामिल थीं। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम भी पिछले गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंची थी। उसकी टीम अबुधाबी में ठहरी है।भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार खिलाड़ियों का यहां पहुंचने के बाद पहले, तीसरे और छठे दिन परीक्षण किया गया तथा इन तीनों में नेगेटिव आने के बाद किंग्स इलेवन और रॉयल्स के खिलाड़ी अभ्यास की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
छह दिन के प्रवास के दौरान खिलाड़ियों को अपने कमरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई थी। एक सूत्र ने रॉयल्स के संदर्भ में कहा कि भारत से यहां पहुंचे सभी खिलाड़ियों का तीन बार परीक्षण किया गया और वे अब अभ्यास शुरू करेंगे। रॉयल्स की टीम आईसीसी मैदान पर अभ्यास करेगी। इस साल रॉयल्स से जुड़ने वाले दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर डेविड मिलर कल ही यहां पहुंचे हैं और वह अपना पृथकवास पूरा करने के बाद ही अभ्यास कर पाएंगे। किंग्स इलेवन के दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हार्डस विलजोन को भी ऐसी प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन

4 of 4
CSK - फोटो : सोशल मीडिया
किंग्स इलेवन के सूत्रों ने कहा, ‘भारत से 20 अगस्त को यहां पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों ने पृथकवास पूरा कर लिया है और वे अब अभ्यास शुरू कर देंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें शुक्रवार को यूएई पहुंची थी और उनका पृथकवास गुरुवार को समाप्त होगा। आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई के तीन स्थलों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें