Honda Cars India Ltd (HCIL), होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Honda Jazz 2020 (होंडा जैज 2020) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। नई होंडा Jazz को नए लुक, प्रीमियम स्टाइल, एक नए फ्लैगशिप ग्रेड Jazz ZX और सेगमेंट लीडिंग फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। शानदार डिजाइन के साथ, नई Jazz अपने मॉडर्न स्पोर्टी स्टाइल, एयरोडायनामिक क्षमता, क्लास-लीडिंग कैबिन-स्पेस, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स की फुल रेंज के साथ उतारी गई है। नई Jazz लाइन-अप में एक नया फ्लैगशिप ग्रेड ZX को शामिल किया गया है। जानिए इस कार की सारी डिटेल्स और कीमत।
विज्ञापन
2 of 7
Honda Jazz BS6 2020
- फोटो : Honda
नई जैज का एक्सटीरियर
एक्सटीरियर डिजाइन के मामले में, नई होंडा Jazz कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ आती है, जिसमें न्यू क्रोम एसेंचुएटेड हाई ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, डीआरएल के साथ नई एलईडी हेडलैम्प (इनलाइन शेल) के साथ एडवांस्ड एलईडी पैकेज, नए एलईडी फॉग लैम्प, सिग्नेचर रियर एलईडी विंग लाइट और नए तरह से डिजाइन किए गए फ्रंट और रियर बम्पर्स शामिल हैं। नई Jazz का सबसे खास फीचर है नया पेश किया गया सेगमेंट एक्सक्लूसिव 'वन टच इलेक्ट्रिक सनरूफ', जो प्रीमियम हैचबैक में एक नया ट्रेंड सेट करेगी।
विज्ञापन
3 of 7
2020 Honda Jazz
- फोटो : Honda
फीचर्स
नई Jazz का इंटीरियर एक सुपर स्पेसियस, प्रीमियम और आरामदायक कैबिन प्रदान करता है, जो अपनी श्रेणी में सबसे बड़ा है। यह उपभोक्ताओं को एडवांस्ड इंटीरियर इक्विपमेंट और कम्फर्ट फीचर्स जैसे क्रूज कंट्रोल, टचस्क्रीन पैनल के साथ ऑटो एसी, एलसीडी डिस्प्ले और ईको असिस्ट एम्बिएंट रिंग्स के साथ मल्टी इंफोर्मेशन कॉम्बी मीटर, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो, टेलीफोनी और वॉयस कंट्रोल्स, व्हाइट और रेड कलर में वन पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन और कीलेस रिमोट के साथ होंडा स्मार्ट की सिस्टम की पेशकश करती है। नई Jazz एक बहुत सुविधाजनक और बड़े 354 लीटर कार्गो स्पेस के साथ आती है, जो अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर है।
4 of 7
2020 Honda Jazz
- फोटो : Honda
इंजन
नई Jazz के मैनुअल और 7 स्पीड सीवीटी (Continuously Variable Transmission) दोनों वेरिएंट्स में होंडा के बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले 1.2 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। यह इंजन 6000 rpm पर 90 PS का पावर और 4800 rpm पर 110 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह होंडा के एडवांस्ड 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है, जो टेस्ट आंकड़ों के मुताबिक 16.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। नई Jazz का ऑटोमैटिक वेरिएंट अर्थ ड्रीम्स टेक्नोलॉजी सीरीज के होंडा के एडवांस्ड सीवीटी टेक्नोलॉजी के साथ आता है, और यह 17.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। नई Jazz अपने सेगमेंट में अकेली ऐसी कार है, जो ड्राइविंग के शानदार अनुभव के लिए शिफ्ट को कंट्रोल करने के लिए सीवीटी वेरिएंट्स में रेस इन्सपायर्ड स्टीयरिंग व्हील माउंटेड पैडल शिफ्टर्स से लैस है। Jazz का सीवीटी वेरिएंट सबसे लोकप्रिय वेरिएंट है और पिछले साल Jazz की कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी लगभग 70 फीसदी थी।
विज्ञापन
5 of 7
2020 Honda Jazz Sunroof
- फोटो : Honda
फीचर्स
नई Jazz की खूबसूरती और सुविधा को बढ़ाने के लिए इसमें एक एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम डिजीपैड 2.0 को जोड़ा गया है, जो आसान और स्मार्ट कनेक्टिविटी प्रदान करता है। 17.7 सेमी एडवास्ंड टचस्क्रीन ऑडियो, वीडियो और नेवीगेशन सिस्टम एप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, नए लॉन्च हुए वेबलिंक के जरिये आसान स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें कई एडवांस्ड फंक्शन जैसे वॉयस कमांड, मेसैज, ब्लूटूथ हैंड्सफ्री टेलीफोनी व ऑडियो और वायरलेस इंफ्रारेड रिमोट भी मिलते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Honda Jazz BS6 2020
- फोटो : Honda
सेफ्टी फीचर्स
नई Jazz होंडा की एक्टिव और पैसिव सेफ्टी टेक्नोलॉजीज से सुसज्जित है, जो सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड इक्विपमेंट के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें होंडा की अपनी एडवांस्ड कम्पैटिबिलटी इंजीनियरिंग (ACETM) बॉडी है, जो टकराव की स्थिति में अन्य वाहनों को कम नुकसान पहुंचाते हुए आत्म-सुरक्षा को बढ़ाती है। सेफ्टी फीचर्स में स्टैंडर्ड डुअल फ्रंट एसआरएस एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, गाइडलाइंस के साथ मल्टी-व्यू रियर कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, पिंच गार्ड के साथ ड्राइवर साइड विंडो वन टच अप/डाउन ऑपरेशन, इम्पैक्ट मिटीगेटिंग फ्रंट हेड रेस्ट, इमोबिलाइजर एंटी-थेफ्ट सिस्टम, पेडेस्ट्रियन इनजरी मिटीगेशन टेक्नोलॉजी आदि शामिल हैं।
वेरिएंट और कीमत
ZX ग्रेड की पेशकश के साथ, नई Jazz अब तीन फीचर-पैक्ड ग्रेड्स- V, VX और ZX के साथ मैनुअल और सीवीटी दोनों वेरिएंट्स में पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगी। नई Jazz 5 कलर ऑप्शन- रेडिएंट रेड मेटालिक, लूनर सिल्वर मेटालिक, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, मॉडर्न स्टील मेटालिक और गोल्डन ब्राउन मेटालिक में उपलब्ध होगी।
वेरिएंट के आधार पर नई होंडा Jazz की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमतें: