फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: पहले क्वालीफायर में दिल्ली की करारी हार, मुंबई के इन छह खिलाड़ियों ने मचाया तहलका

Fri, 06 Nov 2020 01:42 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI
आईपीएल 2020 में नॉकआउट स्टेज के मुकाबले बृहस्पतिवार से शुरू हो गए। दुबई में खेले गए पहले क्वालीफायर मुकाबले में चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। मुंबई के आगे दिल्ली कैपिटल्स को यहां हर क्षेत्र में शिकस्त मिली और उसे एकतरफा मुकाबले में मैच गंवाना पड़ा। मुंबई की इस शानदार जीत में इन पांच खिलाड़ियों की मुख्य भूमिका रही।
विज्ञापन

2 of 7
बुमराह रनआउट - फोटो : social media
जसप्रीत बुमराह:
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अहम मुकाबले में दिल्ली के बल्लेबाओं की कमर तोड़ दी। उन्होंने दिल्ली को शुरुआती और बड़े झटके दिए। बुमराह ने चार ओवर की गेंदबाजी में मात्र 14 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया। उन्होंने शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस और डेनियल सैम्स को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन

3 of 7
ईशान किशन - फोटो : ट्विटर @ipl
ईशान किशन:
टीम के युवा खिलाड़ी ईशान किशन का बल्ला एक बार फिर से जमकर चला। एक समय चार विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही मुंबई की पारी को किशन ने संभाला। उन्होंने नाबाद रहते हुए टीम की तरफ से सर्वाधिक 55 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 30 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के लगाए।

4 of 7
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ट्विटर @mipaltan
सूर्यकुमार यादव:
टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखा। उन्होंने इस सीजन अपना एक और अर्धशतक लगाया। यादव ने 38 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन

5 of 7
हार्दिक पांड्या - फोटो : पीटीआई
हार्दिक पांड्या:
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने फिर से तूफानी पारी खेली। उन्होंने आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बटोरे और टीम के स्कोर को 200 तक ले गए। पांड्या ने मात्र 14 गेंदों में पांच छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाए।
विज्ञापन

6 of 7
डीकॉक
क्विंटन डिकॉक:
विकेटकीपर बल्लेबाज डिकॉक का भी फॉर्म बरकरार रहा। उन्होंने टीम को तेज शुरुआत दिलाई और मात्र 25 गेंदों में 40 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : twitter@IPL
ट्रेंट बोल्ट:
तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का तूफान फिर से देखने को मिला। बोल्ट ने पहले ही ओवर में तीन गेंदों के अंतराल पर पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे को शून्य पर पवेलियन भेजा। बोल्ट ने मात्र दो ओवर की गेंदबाजी में नौ रन दिए और दो विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने एक मैडेन ओवर भी फेंका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें