फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: अंक तालिका में टीम है सबसे नीचे, लेकिन ओपनिंग बल्लेबाज हैं ऑरेंज कैप के दावेदार

Sun, 11 Oct 2020 02:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मयंक अग्रवाल और केएल राहुल - फोटो : social media
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने आईपीएल 2020 की शुरुआत शानदार तरीके से की थी। नए कोच और कप्तान में मार्गदर्शन में पहला मैच दिल्ली के खिलाफ सुपर ओवर में हारने के बाद पंजाब ने बैंगलोर को 97 रन के विशाल अंतर से हराया था। इसके बाद टीम की हार का सिलसिला शुरू हुआ और उसने एक के बाद एक लगातार पांच मैच गंवा दिए। टीम के मध्यक्रम के साथ-साथ उसकी गेंदबाजी भी कमजोर साबित हुई।
विज्ञापन

2 of 4
केएल राहुल - फोटो : twitter@IPL
हालांकि टीम की इस दुर्दशा के बीच उसके दो बल्लेबाजों ने लगातार रन बटोरे और ऑरेंज कैप की रेस में लगातार शीर्ष दो पर बने हुए हैं। टीम के कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने इस सीजन में पंजाब की तरफ से ओपनिंग करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और जमकर रन बनाए हैं। दोनों ने ही एक-एक शतक भी लगाए हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
मयंक अग्रवाल - फोटो : twitter@lionsdenkxip
आंकड़ों की बात करें तो राहुल ने अब तक खेले सात मैचों में 64 की औसत से 387 रन बनाए हैं। राहुल ने इस दौरान एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। वहीं उनके साथ मयंक अग्रवाल ने भी जमकर रन बटोरे हैं। अग्रवाल ने सात मैचों में 48 की औसत से 337 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। आईपीएल के 13वें सीजन में सर्वाधिक रनों के मामले में इन दोनों खिलाड़ियों ने शीर्ष दो स्थानों पर कब्जा जमाया हुआ है। 
विज्ञापन

4 of 4
चेन्नई बनाम पंजाब - फोटो : PTI
हालांकि इन दोनों को छोड़कर पंजाब का कोई भी बल्लेबाज बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाया है और यही कारण है कि टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल पंजाब के सात मैचों के बाद सिर्फ दो ही अंक हैं और वो निचले पायदान पर है। उसके लिए अब प्लेऑफ की राह भी कठिन हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें