फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: यूएई में ये पांच बल्लेबाज लगा सकते हैं रनों का अंबार, ऑरेंज कैप के लिए होगी कड़ी टक्कर

Fri, 18 Sep 2020 06:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट, वार्नर और राहुल - फोटो : social media
आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत कल यानी शनिवार से हो जाएगी। आईपीएल 2020 का उद्घाटन मुकाबला तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग और चार बार की विजेता मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। कोरोना काल के बीच इस बार का आईपीएल थोड़ा अलग जरूर होगा क्योंकि यह टूर्नामेंट दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि इस बार यूएई में कौन ऐसे पांच बल्लेबाज हैं, जो ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
डेविड वार्नर - फोटो : IPL official web
डेविड वार्नर
सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए डेविड वार्नर ने पिछले साल ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। उन्होंने 12 मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 692 रन बनाए थे। इस बार भी वार्नर ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।


 
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली
विराट कोहली
विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पिछली 12 कोशिशों में अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। आरसीबी की टीम फाइनल तक जरूर पहुंची, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई। विराट साल 2016 में ऑरेंज कैप अपने नाम किए थे। उस दौरान उन्होंने 16 मैचों में 973 रन बनाए थे। इस बार देखना यह होगा कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार कोहली ऑरेंज कैप हासिल कर पाते हैं या नहीं।

4 of 6
आरोन फिंच - फोटो : सोशल मीडिया
आरोन फिंच
इस बार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आरोन फिंच और क्रिस मॉरिस के जुड़ने से विराट की आरसीबी और मजबूत नजर आ रही है। विराट कोहली, एबी डीविलियर्स जैसे दिग्गज और विस्फोटक बल्लेबाजों के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पिछली 12 कोशिशों में अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। फिंच इस बार ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। बता दें कि फिंच पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
विज्ञापन

5 of 6
शुभमन गिल
शुभमन गिल
शुभमन गिल केकेआर के युवा बल्लेबाज हैं। टीम के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि गिल को इस बार लीडरशिप ग्रुप में शामिल किया जाएगा। हाल ही में गिल ने कहा था कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो जरूर केकेआर के लिए ओपनिंग करना चाहेंगे। शुभमन गिल ने कहा था कि उनका ध्यान सिर्फ ज्यादा से ज्यादा रन बनाने और अपनी टीम को मैच जिताने पर होता है। हालांकि, पिछले साल गिल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 14 मैचों में कुल 296 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केएल राहुल
केएल राहुल
केएल राहुल किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान हैं। आईपीएल में इनका बल्ला खूब चलता है। पिछले साल भी केएल राहुल ने धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। इस बार ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। बता दें कि आईपीएल के 12वें सीजन में केएल राहुल ने 14 मैचों में 593 रन बनाए थे। इसमें एक शतक भी शामिल था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें