फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: CSK की हार के बावजूद धोनी और जडेजा ने हासिल की उपलब्धि, मैच में बने कई अहम रिकॉर्ड

Sat, 03 Oct 2020 07:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
चेन्नई बनाम हैदराबाद - फोटो : PTI
आईपीएल के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी है। धोनी की अगुवाई में तीन बार की चैंपियन और पिछले बार की उप-विजेता टीम को शुक्रवार को हैदराबाद ने पटखनी दी। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके को करीबी मुकाबले में सात रनों से शिकस्त मिली। हालांकि हार के बावजूद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा ने उपलब्धि हासिल की। वहीं हैदराबाद की तरफ से भी युवाओं ने सुर्खियां बटोरी। ऐसे में आइए जानते हैं मैच में बने रिकार्ड्स के बारे में।

                                        
विज्ञापन

2 of 6
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : twitter@msdfansofficial
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए। 194 मैचों के साथ उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के अपने साथी सुरेश रैना (193 मैच) को पछाड़ा।

आईपीएल की शुरुआत से सारे मैच खेलने वाले धोनी का चेन्नई के साथ यह 11वां सत्र है। दो सत्र में वह राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेले थे जब 2013 के स्पॉट फिक्सिंग मामले में चेन्नई को दो साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 6
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
सीएसके के कप्तान धोनी ने आईपीएल में अपने 4500 रन पूरे किए। वे इस आंकड़े को छूने वाले सातवें खिलाड़ी हैं। धोनी ने आईपीएल में अपने 300 चौके भी पूरे किए।

4 of 6
रविंद्र जडेजा (फाइल फोटो)
रविंद्र जडेजा ने अपने टी-20 करियर में पहली बार अर्धशतक लगाया। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 35 गेंदों में 50 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और दो छक्के भी लगाए।
विज्ञापन

5 of 6
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL
आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब 4 मैच खेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान में है। चेन्नई की यह चार मैचों में तीसरी हार है। 2014 के बाद यह पहला मौका है जब चेन्नई को लगातार तीसरे मैच में हार मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियम गर्ग - फोटो : PTI
19 वर्षीय प्रियम गर्ग ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया। पहली बार आईपीएल खेल रहे इस खिलाड़ी ने चौथे मैच में यह उपलब्धि हासिल की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें