फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: CSK पर भारी पड़े हैदराबाद के युवा सितारे, इन पांच धुरंधरों के आगे चेन्नई हुई पस्त

Sat, 03 Oct 2020 03:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : twitter@IPL
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लगातार दो मैच हारने के बाद जबरदस्त वापसी की है। डेविड वार्नर की अगुवाई में टीम ने शुक्रवार को तीन बार की चैंपियन चेन्नई को हरा दिया। इसी के साथ सनराइजर्स की टीम दो अंकों की बढ़ोतरी के साथ अंक तालिका में भी चौथे स्थान पर पहुंच गई है। सीएसके के खिलाफ मैच में टीम के युवाओं ने दमदार प्रदर्शन किया। ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच प्रमुख खिलाड़ियों के बारे में जो सीएसके पर भारी पड़े।

                         
विज्ञापन

2 of 6
प्रियम गर्ग - फोटो : PTI
प्रियम गर्ग:
पहली बार आईपीएल खेल रहे 19 वर्षीय प्रियम गर्ग पहली बार रंग में दिखे। उन्होंने अपने चौथे मैच में ही अर्धशतक लगा दिया। गर्ग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 26 गेंदों में 51 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। प्रियम ने फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया और फाफ डुप्लेसिस को रन आउट किया।    
विज्ञापन

3 of 6
अभिषेक शर्मा - फोटो : PTI
अभिषेक शर्मा:
पिछले मैच में गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले 20 वर्षीय अभिषेक ने इस बार बल्ले से बढ़िया खेल दिखाया। अभिषेक शर्मा ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में महत्वपूर्ण 31 रन बनाए। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए प्रियम गर्ग के साथ मिलकर 77 रनों की मजबूत साझेदारी की। 

4 of 6
टी नटराजन - फोटो : PTI
टी नटराजन:
यॉर्कर किंग नटराजन ने एक बार फिर से सटीक लाइन लेंथ और रफ्तार के साथ गेंदबाजी की। उन्होंने टीम की तरफ से सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए। नटराजन ने रायुडू को बोल्ड करने के बाद रविंद्र जडेजा को भी पवेलियन भेजा।
विज्ञापन

5 of 6
राशिद खान
राशिद खान:
पिछले मैच के हीरो रहे राशिद खान इस बार विकेट लेने में असफल रहे, लेकिन रनों के मामले में वे कंजूस साबित हुए। राशिद ने शानदार और कसी हुई गेंदबाजी की और चार ओवर में मात्र 12 रन खर्चे। राशिद की किफायती गेंदबाजी की वजह से चेन्नई बैकफुट पर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अब्दुल समद - फोटो : twitter@SunRisers
अब्दुल समद:
जम्मू-कश्मीर के 18 वर्षीय ऑलराउंडर अब्दुल समद ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया। उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर केदार जाधव का विकेट अपने नाम किया। समद ने बल्लेबाजी में छह गेंदों में नाबाद रहते हुए आठ रन बनाए। इसके अलावा बाउंड्री पर रविंद्र जडेजा का शानदार कैच भी पकड़ा। इतना ही नहीं समद ने आखिरी ओवर में धोनी और सैम करन के आगे 28 रनों का बचाव कर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें