फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: अंपायर के फैसले पर धोनी ने खोया आपा, मैच के दौरान हुई तीखी बहस, देखें VIDEO

Wed, 23 Sep 2020 07:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंपायर के फैसले से नाराज हुए धोनी - फोटो : Social Media
आईपीएल का 13वां सीजन यूएई में शुरू हो चुका है। यहां अब तक चार मैच खेले गए हैं, जिसमें अंपायरिंग विवादों में आ गई है। इस आईपीएल में पंजाब के खिलाफ अंपायर के शॉर्ट रन का विवाद अभी थमा भी नहीं है कि चेन्नई और राजस्थान के बीच मैच में भी अंपायर के निर्णय पर सवाल उठे। 
विज्ञापन

2 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : Social media
मंगलवार को हुए अहम मुकाबले में अंपायरों के एक फैसले के खिलाफ सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाराजगी जताई। उन्होंने मैच के दौरान ही अंपायरों के एक फैसले का विरोध किया। 

विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी - फोटो : twitter@IPL
दरअसल शारजाह में खेले गए लीग के चौथे मुकाबले की पहली पारी में दीपक चाहर की 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अंपायर शम्सुद्दीन ने टॉम करन को विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच आउट दे दिया। इस फैसले के खिलाफ करन ने रिव्यू लेने का सोचा लेकिन राजस्थान के पास कोई रेफरल नहीं बचा था। टॉम पवेलियन लौटने लगे। इसके बाद दोनों अंपायरों ने आपस में विमर्श किया और तीसरे अंपायर की मदद मांगी। 
 

4 of 5
एमएस धोनी (फाइल फोटो) - फोटो : social media
रिप्ले से दिखा कि गेंद धोनी के दस्तानों में जाने से पहले टप्पा खा चुकी थी। तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला बदल दिया। चेन्नई के कप्तान धोनी आउट दिए जाने के बाद रिव्यू लिए जाने से नाखुश थे। धोनी निराशा में अंपायर से बात करते देखे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धोनी-अंपायर (फाइल फोटो) - फोटो : social media
ज्ञात हो कि आईपीएल के पिछले सीजन में भी धोनी अंपायरों से बीच मैदान उलझ गए थे। तब जयपुर में राजस्थान के खिलाफ ही कमर से ऊपर फुल टॉस गेंद को नो बॉल नहीं दिए जाने के बाद धोनी पवेलियन से मैदान में घुस गए थे और अंपायरों से बहस की थी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें