फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच के बाद कोहली का बड़ा बयान, बोले- IPL में यह हमारी सबसे शर्मनाक हार 

Mon, 01 Apr 2019 08:35 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली, आरसीबी - फोटो : file photo
बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने हैदराबाद के हाथों रविवार को मिली 118 रन से हार को इंडियन टी-20 लीग में टीम की सबसे शर्मनाक हार में से एक बताया है। यह टूर्नामेंट में बैंगलोर की लगातार तीसरी हार है। आइए जानते हैं कोहली ने हार के बाद क्या कहा?
 
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली
कोहली ने मैच के बाद कहा, 'यह हमारी सबसे शर्मनाक हार में से एक है। मैं कुछ बता नहीं सकता। पहली ही गेंद से आखिरी गेंद तक कुछ भी हमारे पक्ष में नहीं रहा। हमें सभी विभागों में उन्नीस साबित कर दिया। उन्होंने दिखा दिया कि वे चैम्पियन टीम हैं।' 
 
विज्ञापन

3 of 4
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो - फोटो : पीटीआई
कोहली ने कहा कि जानी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर ने उनसे जीत छीन ली। उन्होंने कहा, 'वॉर्नर और बेयरस्टो को जीत का श्रेय जाता है। हम कुछ और चीजें आजमा सकते थे लेकिन उन दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की। कुछ कैच भी छूटे लेकिन वे जीत के हकदार थे।'
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली, आईपीएल - फोटो : file photo
कोहली ने कहा कि उन्होंने पारी की शुरूआत के बारे में सोचा लेकिन बाद में मध्यक्रम को मजबूती देने के लिये ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा, 'हमने शुरू में सोचा था कि मैं पारी का आगाज करूं। मैने पहले भी ऐसा किया है लेकिन मेरे तीसरे नंबर पर उतरने से टीम में संतुलन बनता है। हमारे खिलाड़ियों को आगे अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अभी भी 11 मैच बाकी हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें