फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजू सैमसन ने ठोका IPL के इस सीजन का पहला शतक, ये हैं इतिहास के पांच सबसे तेज शतक

Sat, 30 Mar 2019 08:33 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
संजू सैमसन - फोटो : Social media
इंडियन टी-20 लीग में हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मैच में राजस्थान के बल्लेबाज संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेलते हुए इस सीजन का पहला शतक ठोका। सैमसन ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और महज 54 गेंदों पर शतक बना दिया। सैमसन 102 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने कुल 10 चौके और 4 छक्के लगाए। आइए जानते हैं इंडियन टी-20 लीग के इतिहास के पांच सबसे तेज शतक कब और किस खिलाड़ी ने लगाए हैं...
विज्ञापन

2 of 6
क्रिस गेल - फोटो : Social media
इंडियन टी-20 लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने साल 2013 में बैंगलोर की ओर से खेलते हुए पुणे के खिलाफ महज 30 गेंदों पर शतक बनाए थे। इस मैच में गेल ने 66 गेंदों में कुल 175 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
यूसुफ पठान - फोटो : File photo
इंडियन टी-20 लीग का दूसरा सबसे तेज शतक युसूफ पठान के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2010 में राजस्थान की ओर से खेलते हुए 37 गेंदों पर 100 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने कुल आठ छक्के और नौ चौके जड़े थे। युसूफ पठान ने यह शतक मुंबई के खिलाफ बनाया था।  

4 of 6
डेविड मिलर - फोटो : File photo
इंडियन टी-20 लीग का तीसरा सबसे तेज शतक डेविड मिलर ने बनाया है। साल 2013 में पंजाब की ओर से खेलते हुए उन्होंने महज 38 गेंदों पर 101 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में उन्होंने कुल सात छक्के और आठ चौके जड़े थे। यह मुकाबला बैंगलोर के खिलाफ खेला गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
एडम गिलक्रिस्ट - फोटो : File photo
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के नाम इंडियन टी-20 लीग का चौथा सबसे तेज शतक दर्ज है। उन्होंने डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए महज 42 गेंदों पर शतक ठोका था। इस मैच में गिलक्रिस्ट ने 47 गेंदों पर कुल 109 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने कुल 10 छक्के और नौ चौके जड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl
इंडियन टी-20 लीग के पांचवें सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है। बैंगलोर की ओर से खेलते हुए डिविलियर्स ने महज 42 गेंदों पर शतक बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 129 रन बनाए थे। अपनी पारी में डिविलियर्स ने कुल 12 छक्के और 10 चौके जड़े थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें