फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रोहित शर्मा ने की अंपायर से बदतमीजी, स्टंप्स पर बल्ला मारकर निकाली भड़ास

Mon, 29 Apr 2019 11:41 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा की बदतमीजी - फोटो : सोशल मीडिया
ईडन गार्डंस स्टेडियम में रविवार रात मेजबान कोलकाता और मुंबई के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला। पहले गिल-लिन और रसेल ने मिलकर कोलकाता के लिए रनों का पहाड़ खड़ा किया तो उसके बाद हार्दिक पांड्या ने भी अंत में जरूर इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक ठोककर मुंबई को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन अफसोस 34 रन कम पड़ गए। इसका बड़ा कारण मुंबई की खराब शुरुआत भी रही। कप्तान रोहित शर्मा न सिर्फ जल्दी आउट हो गए बल्कि एक विवाद भी मोल ले लिया।
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : file photo
दरअसल, कोलकाता के 232 के जवाब में रोहित के कंधों पर मुंबई को तेज शुरुआत दिलाने की जवाबदारी थी। मुंबई ने अपना पहला विकेट क्विंटन डी कॉक के तौर पर दूसरे ही ओवर में गंवा दिया था। इसके बाद अगले ओवर में ही रोहित शर्मा भी 12 रन बनाकर पगबाधा आउट करार दिए गए। यही सारे विवाद की जड़ भी रही।
विज्ञापन

3 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हैरी गर्नी की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की फिराक में रोहित विकेट के बीच में पकड़े गए और अंपायर नितिन मेनन ने तुरंत उंगली उठा दी। अंपायर के इस फैसले पर असहमति जताते हुए रोहित शर्मा ने डीआरएस ले लिया।

4 of 6
रोहित शर्मा बदतमीजी - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे अंपायर ने भी मैदानी अंपायर के फैसले को सही ठहराया। मजबूरन रोहित शर्मा को लौटना पड़ा। मगर आउट दिए जाने से हताश-निराश-नाखुश रोहित पहले तो अंपायर से कुछ कहते नजर आए फिर विकेट पर अपना बैट भी भी दे मारा।
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शर्मा आउट
अब रोहित शर्मा के इस अभद्र व्यवहार की चौतरफा आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया में क्रिकेट फैन से लेकर विश्व भर के दिग्गज तक, हर कोई रोहित की इस हरकत को खेल भावना के विपरित बता रहा है। रोहित को इस हरकत के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। यह फैसला आचार संहिता के लेवल 1 अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के चलते लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शर्मा की बदतमीजी - फोटो : सोशल मीडिया
आप इस वीडियो में साफ देख सकते है, कि कैसे मुंबई के कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने आउट होने के बाद अपना गुस्सा नॉन स्ट्राइक के स्टंप और अंपायर पर जाहिर किया।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें