फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 11 खिलाड़ी दिलाएंगे राजस्थान को पहली जीत! ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Tue, 02 Apr 2019 05:34 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl
इंडियन टी-20 लीग में मंगलवार को राजस्थान और बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाएगा। राजस्थान के घरेलू मैदान जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में यह मैच रात आठ बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमों का यह चौथा मुकाबला होगा। पिछले तीनों मुकाबलों में दोनों ही टीमों को हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमें सबसे निचले पायदान पर हैं। अब उन्हें किसी भी तरह पहली जीत की तलाश है। आइए जानते हैं राजस्थान के वो कौन से 11 धुरंधर होंगे, जो आज मैदान पर उतर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : Social media
ओपनर्स
कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ओपनिंग करते नजर आएंगे। पिछले मुकाबले में इन दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। रहाणे शून्य पर जबकि बटलर महज छह रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि उससे पहले के मैचों में बटलर और रहाणे दोनों का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। इस बार भी दोनों सलामी बल्लेबाजों की निगाहें राजस्थान को मजबूत शुरुआत दिलाने पर होंगी।  

इन 11 खिलाड़ियों के दम पर जीत का खाता खोलेगी विराट की सेना! यहां देखें संभावित प्लेइंग XI
विज्ञापन

3 of 5
संजू सैमसन - फोटो : पीटीआई
मिडिल ऑर्डर
संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ और राहुल त्रिपाठी मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पिछले मैच में राहुल त्रिपाठी और स्टीव स्मिथ ने कुछ हद तक मैच को संभाला था। संजू सैमसन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ टीम के दूसरे मुकाबले में उन्होंने शानदार 102 रनों की पारी खेली थी। उनका शतक इंडियन टी-20 लीग के इस सीजन का पहला शतक था। इस मैच में भी रहाणे को अपने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 

4 of 5
बेन स्टोक्स - फोटो : Social media
ऑलराउंडर्स
बेन स्टोक्स और कृष्णप्पा गौथम ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पिछले मैच में बेन स्टोक्स ने तूफानी पारी खेलते हुए 26 गेंदों पर 46 रन बनाए थे। हालांकि कृष्णप्पा गौथम अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। इस बार शायद वह अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी या गेंदबाजी में कमाल दिखा सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोफ्रा आर्चर - फोटो : Social media
गेंदबाजी
राजस्थान की टीम पिछले मुकाबले की तरह चार गेंदबाजों जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, श्रेयस गोपाल और धवल कुलकर्णी के साथ मैदान पर उतर सकती है। पिछले मुकाबले में जोफ्रा आर्चर ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से अपना जलवा दिखाया था। बल्लेबाजी में उन्होंने 11 गेंद पर नाबाद 24 रन बनाए थे जबकि गेंदबाजी में दो विकेट चटकाए थे। वही धवल कुलकर्णी और उनादकट ने भी एक-एक विकेट लिया था। हालांकि वो काफी महंगे साबित हुए थे, लेकिन इसके बावजूद राजस्थान आज के मैच में उन्हें खिलाएगी।   

नोटः यह महज एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो टॉस के बाद लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें