पृथ्वी शॉ
पृथ्वी ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के मीडिया सत्र के दौरान कहा, ‘ये सब अफवाहें हैं, इसलिये मैं इन पर ध्यान नहीं दूंगा।‘ जब उनसे पूछा गया कि रिहैबिलिटेशन के दौरान वह इतनी कड़ी मेहनत नहीं कर रहे थे तो पृथ्वी ने कहा, ‘किसी ने भी मुझे इस बारे में नहीं बताया कि मैं कड़ी मेहनत नहीं कर रहा। मैं खेलना चाहता था, लेकिन चोटिल हो गया। मुझे लगा कि मैं मेलबर्न में तीसरे टेस्ट में खेल सकता हूं, लेकिन चोट से उबरने की प्रक्रिया में प्रगति धीमी थी।’