फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेयरस्टो ने कुछ इस नजर से महिला को देखा, लोग बोले- साक्षी धोनी की याद आ गयी

Tue, 02 Apr 2019 08:13 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल में बेयरस्टो - फोटो : social media
हैदराबाद की टीम पहली हार के बाद उबरते हुए जबरदस्त वापसी कर चुकी है। उसने पिछले मुकाबलों में राजस्थान और बैंगलोर को दमदार तरीके से हराया है। हैदराबाद की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान उसके ओपनर वार्नर और बेयरस्टो का है। दोनों ने सभी मैच में शतकीय साझेदारी की है। इतना ही नहीं बैंगलोर के खिलाफ हुए मैच में दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 185 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन

2 of 4
बेयरस्टो - फोटो : social media
फिलहाल हैदराबाद की टीम दिल्ली के साथ अपना अगला मुकाबला खेलने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है। दिल्ली पहुंचते ही टीम के खिलाड़ी बेयरस्टो ट्विटर पर चर्चा का विषय बन गए हैं, और इस बार विषय उनका खेल नहीं बल्कि उनकी एक तस्वीर है।
विज्ञापन

3 of 4
बेयरस्टो आईपीएल - फोटो : social media
दरअसल हैदराबाद की टीम दिल्ली पहुंची तो पारंपरिक तरीके से नारंगी रंग का शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया गया। उसी वक्त की एक तस्वीर जिसमें बेयरस्टो को होटल की महिला स्टाफ द्वारा शाल पहनाया जा रहा है, उसको टीम की फ्रैंचाइजी ने ट्विटर पर शेयर कर दिया।
विज्ञापन

4 of 4
बेयरस्टो ipl - फोटो : social media
तस्वीर में जिस तरीके से बेयरस्टो और महिला स्टाफ एक दूसरे को देख रहे हैं, वो चर्चा का विषय बन गया है।

धोनी-साक्षी की आई याद

तस्वीर को देखकर लोगों को धोनी मूवी के उस दृश्य की याद आ गयी जब धोनी की मुलाकात इंटर्न साक्षी से होटल में हुई थी और फिर दोनों में प्यार हुआ और बाद में शादी। भले ही इस वक्त बेयरस्टो का ध्यान मैच पर हो लेकिन ट्विटर पर तो लोगों ने उनकी शादी के ख्वाब बून ही लिए।

हालांकि बाद में फ्रैंचाइज़ी ने ट्वीट की हुई तस्वीर को अपने अकाउंट से हटा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें