फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: कोलकाता को हराते ही इस तरह हुआ धोनी और शाहरुख का आमना-सामना

Thu, 11 Apr 2019 08:59 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
धोनी-शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन टी-20 लीग का 23वां मुकाबला मंगलवार को तीन बार की चैंपियन चेन्नई और कोलकाता के बीच खेला गया। एमएस चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 'धोनी की सेना' ने कोलकाता को 7 विकेट से हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर अपनी जगह पक्की की थी। मेहमान टीम को हराते ही चेन्नई के कप्तान धोनी ने इस खास अंदाज में कोलकाता के मालिक शाहरुख खान से मिलेः

 
विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख खान
इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद जब चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ड्रेसिंग रूम वापस जा रहे थे, तभी उनकी नजर कोलकाता टीम के मालिक और बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान पड़ी। दोनों एक-दूसरे की तरफ देख रहे थे।
विज्ञापन

3 of 4
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे धोनी ऊपर खड़े कोलकाता के मालिक शाहरुख खान को देखकर रुक गए और दोनों एक दूसरे से नजरें मिलाते रहे। इस दौरान शाहरुख के बगल में उनकी पत्नी भी यह नजारा देख रही थी।

विज्ञापन

4 of 4
चेन्नई बनाम कोलकाता
बता दें कि कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करेत हुए 9 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 3 विकेट खोकर 16 गेंदें शेष रहते ही यह मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। कोलकाता का अगला मैच दिल्ली के साथ 12 अप्रैल को अपने घरेलु मैदान ईडन गार्डन्स पर होगा। वहीं 14 अप्रैल को कोलकाता एक बार फिर चेन्नई से भिड़ेगी।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें