इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में चेन्नई 6 में से 5 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में नंबर 1 बनी हुई है। मंगलवार को खेले गए 23वें मुकाबले में धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई ने कोलकाता को हरा दिया। खतरनाक फॉर्म में चल रही कोलकाता को धोनी के गेंदबाजों ने मात्र 108 रन पर ही रोक दिया और फिर 16 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली।
इस मैच के बाद चेन्नई की टीम सुबह-सुबह जयपुर रवाना हो हो गयी। इस दौरान धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की गई, जिसमें वो और साक्षी दोनों ही एयरपोर्ट पर बैग सिर के नीचे रखकर जमीन पर सोते हुए नजर आए।