इंडियन टी-20 लीग का 21वां 'सुपरसंडे' मुकाबला कोलकाता और राजस्थान के बीच खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच यह मैच रात 8 बजे से शुरू होगा। कोलकाता की निगाहें जीत का चौका लगाने पर होगी, जबकि मेजबान टीम राजस्थान इस सीजन की दूसरी जीत हासिल करने के इराद से मैदान पर उतरेगी। आइए जानते हैं कि कोलकाता टीम किन 11 खिलाड़ियों के दम पर राजस्थान का किला फतह करने उतर सकती है?
विज्ञापन
2 of 5
क्रिस लिन
- फोटो : file photo
ओपनर्स
क्रिस लिन और सुनील नरेन का ओपनिंग करना लगभग तय माना जा रहा है। पिछले मैच में बैंगलोर के खिलाफ लिन ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए 43 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि नरेन केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए थे।
विज्ञापन
3 of 5
नितीश राणा
- फोटो : ipl
मिडिल ऑर्डर
रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा और दिनेश कार्तिक मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आएंगे। पिछले मैच में इन तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। उथप्पा ने 33 और नितीश राणा और कार्तिक ने क्रमशः 37 व 19 रन बनाए थे।
4 of 5
रसेल
- फोटो : social media
ऑलराउंडर्स
पिछले मैच में 13 गेंदों पर 48 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले रसेल से टीम को काफी उम्मीदें हैं। इस सीजन में वह लगातार फॉर्म में चल रहे हैं। रसेल के अलावा शुभमन गिल भी नजर आ सकते हैं।