फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी को करना ही होगा बड़ा बदलाव, पंजाब के खिलाफ ऐसी हो सकती है चेन्नई की प्लेइंग XI

Sat, 06 Apr 2019 12:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चेन्नई
चेन्नई और पंजाब के बीच इंडियन टी-20 लीग का 18वां मुकाबला शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 4 बजे से खेला जाएगा। शुरुआती के लगातार तीन मुकाबले जीत चुकी चेन्नई की निगाहें चौथी जीत पर होंगी। वही, पंजाब को इस सीजन में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए जानते हैं एमएस धोनी की अगुआई वाली चेन्नई की टीम किन 11 खिलाड़ियों के सहारे मैदान पर उतर सकती है? 
 
विज्ञापन

2 of 5
फाफ डू प्लेसी - फोटो : file photo
ओपनर्स
शेन वॉटसन के साथ फाफ डू प्लेसिस का ओपनिंग की भूमिका। निभा सकते हैं। अंबाती रायुडू को बिठाया जा सकता है। हालांकि मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में दोनों सलामी बल्लेबाजों का बल्ला नहीं चला था। अंबाती रायुडू शून्य पर आउट हो गए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर शेन वॉटसन महज 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। दोनों बल्लेबाजों से आज अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
धोनी-रैना - फोटो : file photo
मिडिल ऑर्डर
सुरेश रैना, केदार जाधव, एमएस धोनी मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। ये बल्लेबाज इंडियन टी-20 लीग के अनुभवी खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। पिछले मैचों में धोनी ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वहीं, रैना और जाधव ने क्रमशः 16 और 58 रनों का योगदान दिया था। 
 

4 of 5
JADEJA - फोटो : file photo
ऑलराउंडर्स
ड्वेन ब्रावो की जगह कीवी ऑलराउंडर स्कॉट कुग्गेलैन को मौका मिल सकता है। दरअसल मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो दो हफ्ते के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। धोनी के लिए खास तौर पर ये बड़ा झटका है क्योंकि ब्रावो उनकी टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरभजन सिंह - फोटो : file photo
गेंदबाजी
दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और शार्दुल ठाकुर के जिम्मे गेंदबाजी की भूमिका होगी।

नोटः यह महज एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो टॉस के बाद ही लगेगा।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें