फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 सूरमाओं के दम पर बैंगलोर के मुंह से जीत छीन लाई कोलकाता, लहराया विजयी परचम

Sat, 06 Apr 2019 11:56 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
केकेआर
आंद्रे रसेल (48*) की तूफानी पारी की बदौलत कोलकाता ने शुक्रवार को इंडियन टी-20 लीग के 17वें मुकाबले में बैंगलोर को 5 विकेट से हराकर इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की है। बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 5 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला 5 विकेट के अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं किन 5 खिलाड़ियों के दम पर कोलकाता ने जीता यह मुकाबला...
 
विज्ञापन

2 of 6
andre russel
कोलकाता की इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे आंद्रे रसेल। कोलकाता की तरफ से आंद्रे रसेल ने 13 गेंदों पर 7 छक्कों और 1 चौके के दम पर 48 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

3 of 6
क्रिस लिन - फोटो : ipl
कोलकाता के ओपनर बल्लेबाज क्रिस लिन ने भी विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया। लिन ने 31 गेंदों पर 4 चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलााई।

4 of 6
sunil narine
टीम के दूसरे ओपनर बल्लेबाज सुनील नरेन ने बल्लेबाजी में ज्यादा कुछ खास नहीं किया, लेकिन वह मैच के सबसे किफायती गेंदबाज बने। साथ ही उन्होंने बैंगलोर के तूफानी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स को भी क्रीज से चलता किया।
विज्ञापन

5 of 6
रॉबिन उथप्पा - फोटो : ipl
टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा से संभलकर खेलते हुए 25 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 33 रन की कीमती पारी खेलकर जीत में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नीतिश राणा और क्रिस लिन
मिडिल ऑर्डर बैट्समैन नीतीश राणा ने 23 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की से 37 रन की बेहतरीन पारी खेली।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष, खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें