फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: इन स्टार खिलाड़ियों के लिए मालिकों ने खोल दी थी तिजोरियां, अब लगाया करोड़ों का चूना

Wed, 30 May 2018 01:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
ipl 2018
आईपीएल सीजन-11 में कई स्टार खिलाड़ियों पर दांव खेलकर फ्रैंचाइजी को काफी पछताना पड़ रहा है। इन खिलाड़ियों में न सिर्फ टीम इंडिया के स्टार प्लेयर्स हैं बल्कि कई विदेशी खिलाड़ी भी हैं। आईपीएल के हालिया सीजन में इन खिलाड़ियों की दस्तक 'नाम बड़े और दर्शन छोटे' जैसी ही रही। आइए जानते हैं ऐसे ही सात खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें खरीदने के लिए फ्रैंचाइजियों ने अपनी तिजोरियां खाली कर दी थी, लेकिन उनके पल्ले कुछ नहीं पड़ा।
विज्ञापन

बेन स्टोक्स

2 of 8
ben stokes
इंग्लैंड के इस स्टार ऑलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़े रुपये में खरीदा था। बता दें कि आईपीएल-11 में यह सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी थे। इस सीजन में स्टोक्स ने 13 मैचों में 196 रन बनाए और सिर्फ 8 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जयदेव उनाडकट

3 of 8
jayedev unadkat
टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाजी को भी राजस्थान रॉयल्स ने ही खरीदा था। बता दें कि जयदेव इस सीजन के ऑक्शन में बिकने वाले सबसे मंहगे भारतीय खिलाड़ी थे। 9.65 करोड़ रुपये में बिकने वाले उनाडकट ने 15 मैचों में सिर्फ 11 विकेट लिए।

ग्लेन मैक्सवेल

4 of 8
maxwell catch
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 9 करोड़ रुपये में खरीदा थ। लेकिन इस स्टार ऑलराउंडर ने 12 मैचों में सिर्फ 169 रन ही बनाए।
विज्ञापन

आर अश्विन

5 of 8
ashwin pc
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रवि अश्विन ने भी टीम की लुटिया डुबाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 7.6 करोड़ रुपये में बिके इस खिलाड़ी ने 14 मैचों में सिर्फ 10 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

रोहित शर्मा

6 of 8
रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को इस  सीजन में फ्रैंचाइजी ने 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन रोहित बल्ले से इस टूर्नामेंट में कुछ खास न कर सके। रोहित ने 14 मैचों में सिर्फ 286 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

मनीष पांडे

7 of 8
मनीष पांडे - फोटो : ipl
सनराइजर्स हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मनीष पांडे को फ्रैंचाइजी ने 11 करोड़ रुपये की भारी रकम खर्च कर अपने गुट में शामिल किया था। लेकिन टूर्नामेंट में 15 मैच खेलने के बाद इस खिलाड़ी ने सिर्फ 284 रन बनाए।
विज्ञापन

क्रिस वोक्स

8 of 8
chris woakes
क्रिस वोक्स को आरसीबी ने इस सीजन में 7.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन इस तेज गेंदबाज का बहुत ज्यादा फायदा टीम को नहीं मिल सका। वोक्स ने इस सीजन में सिर्फ पांच ही मैच खेले। हालांकि उनके खाते में आठ विकेट आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें