फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन और दूध के बिना नहीं रहते एमएस धोनी, 36 की उम्र में इस तरह रखते हैं खुद को फिट

Wed, 30 May 2018 01:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
'बूढ़ों की टीम' कहने वालों को 'धोनी सेना' ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीतकर मुंहतोड़ जवाब दिया। सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में रौंदने के बाद कप्तान धोनी ने साफ-साफ कह दिया कि उम्र महज एक आंकड़ा है।  मैच के बाद हुई बातचीत में कहा कि उम्र मायने नहीं रखती बल्कि फिटनेस अच्छी होना जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 8
36 की उम्र में भी विकेट के पीछे वही फुर्ती और आक्रामकता के लिए धोनी अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत करते हैं। इसके लिए वे घंटों एक्सरसाइज करते हैं। जिम में पसीना बहाने के साथ-साथ बैडमिंटन और फुटबॉल जैसे खेल भी खेलते हैं। लेकिन उनकी फिजिक के पीछे उनकी डाइट का भी हाथ है। अगली स्लाइड में जानिए माही का डाइट प्लान
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : ipl
7 जुलाई 1981 को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी 2 महीने बाद 37 साल के हो जाएंगे। उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचने के बावजूद धोनी फिटनेस के मामले में कई युवा क्रिकेटर्स के आदर्श हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें धोनी हाथ में बल्ला लेकर ड्वेन ब्रावो के साथ विकेटों के बीच रेस लगा रहे हैं। खाने की प्लेट की बात करें तो चिकन माही का पसंदीदा है।

4 of 8
धोनी दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स के बड़े शौकीन हैं, जो उनके डाइट में होना फिक्स है। धोनी रोज दूध पीते हैं। दूध से उन्हें कैल्शियम, विटामिन डी मिलता है। इसके साथ ही इससे फास्सफोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन आदि मिलता है। एथलीट्स को प्रोटीन की ज्यादा जरूरत होती है, इसके लिए वे प्रोटीन शेक पीते हैं।
विज्ञापन

नाश्ता

5 of 8
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो धोनी नाश्ते में ड्राय फ्रूट्स, ताजे फल के साथ एक ग्लास दूध लेना पसंद करते हैं। धोनी को घर का खाना पसंद है। वे जंक फूड नहीं खाते हैं। उनकी हर दिन की डाइट हेल्दी और लाइट होती है।
विज्ञापन

लंच

6 of 8
दाल रोटी और चिकन के साथ वे सलाद लेते हैं। चिकन डिशेज में उन्हें बटर चिकन, चिकन टिक्का बहुत पसंद है।
विज्ञापन

स्नेक्स

7 of 8
धोनी शाम का नाश्ता कभी नहीं छोड़ते। इस वक्त उनके मेन्यू में चिकन सैंडविच और दही का अहम स्थान है।
विज्ञापन

डिनर

8 of 8
रात में धोनी ज्यादा भारी खाना नहीं खाते। वह 2-3 चपाती, चिकन, सब्जियों का सलाद और फल खाते हैं। मैच के दौरान कैप्टन कूल खुद को कूल रखने के लिए टीन ड्रिंक्स और फ्रेश ज्यूस लेते हैं, इस दौरान सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक से बचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें