फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: इन 5 सूरमाओं के दम पर रहाणे के रण में KKR ने लहराया विजयी परचम, प्ले ऑफ की राह हुई आसान

Wed, 16 May 2018 09:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
KKR
ओपनर बल्लेबाज क्रिस लिन (45) और कप्तान दिनेश कार्तिक (31) की नाबाद पारी की बदौलत आईपीएल सीजन-11 के 49वें मुकाबले में मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट गंवाने के बाद 143 रन की चुनौती केकेआर के सामने रखी थी, जिसके जवाब में केकेआर ने दो ओवर शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

यह मैच जीतने के बाद दिनेश कार्तिक के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्लेऑफ की राह आसान हो गई है। 13 में से 7 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर बरकरार केकेआर लीग में अपना अगला और आखिरी मुकाबला जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। आइए जानते हैं राजस्थान के खिलाफ इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले केकेआर के 5 हीरोज के बारे में...
विज्ञापन

कुलदीप यादव

2 of 6
KKR
कोलकाता की इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे कुलदीप यादव ने राजस्थान रॉयल्स को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। कुलदीप ने चार ओवर में 20 रन देकर राजस्थान के चार अहम खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। कुलदीप के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
विज्ञापन

क्रिस लिन

3 of 6
kkr
ओपनर बल्लेबाज क्रिस लिन ने केकेआर को सधी हुई शुरुआत दिलाते हुए 42 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन की मददगार पारी खेली। क्रिस की इस कीमती पारी ने केकेआर को जीत के दरवाजे तक पहुंचाने का काम किया।

आंद्रे रसेल

4 of 6
kkr wicket
कोलकाता नाइट राइडर्स के तूफानी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें दुनिया का बेहतरीन ऑलराउंडर ऐसे ही नहीं कहा जाता। इस मैच में क्रिस लिन ने न सिर्फ तीन विकेट चटकाए, बल्कि पांच गेंदों में नाबाद 11 रन बनाकर टीम को जीत भी दिलाई।
विज्ञापन

दिनेश कार्तिक

5 of 6
dinesh karthik
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने क्रीज पर अंत तक मोर्चा संभाले रखा और अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद ही नाबाद लौटे। कार्तिक ने 31 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने विकेट के पीछे से कमाल दिखाते हुए चार खिलाड़ियों को भी अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसिद्धा कृष्णा

6 of 6
kkr
इस मैच में केकेआर के गेंदबाज प्रसिद्धा कृष्णा ने भी शानदार गेंदबाजी की। प्रसिद्धा ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट चटकाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें