rajasthan royals
इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के हीरो कृष्णप्पा गौतम (3) भी टीम को मुसीबत से निकालने में नाकाम हो गए। युवा गेंदबाज शिवम मावी ने कप्तान
दिनेश कार्तिक के हाथों गौतम को आउट करवाया। अगले ही ओवर में कुलदीप यादव के जाल में एक और बड़ी मछली फंसी।
कुलदीप ने बेन स्टोक्स (11) को कॉट एंड बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया और मैच में अपने चार विकेट पूरे किए। इश सोढ़ी (1) के रूप में राजस्थान को आठवां झटका लगा। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने कप्तान दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट करवाया। वही जोफ्रा आर्चर (6) को रसेल ने शुभमन गिल के हाथों कैच आउट करवाकर राजस्थान को नौवां झटका दिया। जयदेव उनाडकट (26) के रूप में टीम का आखिरी विकेट गिरा। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर टीम को 142 रन के स्कोर पर समेट दिया।