फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: इन 11 खिलाड़ियों के दम पर SRH का विजयी रथ रोकने उतर सकती है KXIP

Thu, 19 Apr 2018 04:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kings eleven punjab
आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद से बृंदा स्टेडियम (मोहाली) में होगा। आईपीएल में अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद जहां अब तक अपने तीनों ही मैच जीतने में कामयाब रही है, वहीं किंग्स इलेवन पंजाब ने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं।

प्वॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद जहां दूसरे स्थान पर है, किंग्स इलेवन पंजाब एक पायदान नीचे तीसरा स्थान घेरे हुई हैं। रॉयल चैलेंजर बैंगलोर से मुकाबला गंवाने वाली पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते थे। अब किंग्स इलेवन पंजाब की नजर सनराइजर्स के खिलाफ होने वाले अपने चौथे मैच पर टिकी है। ऐसे में सनराइजर्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में टीम के टॉप स्कोरर को जगह मिलना तय है।
विज्ञापन

2 of 5
chris gayle
ओपनर
चेन्नई के खिलाफ 33 गेंदों पर 63 रन की तूफानी पारी खेलने वाले क्रिस गेल और केएल राहुल पारी की शुरुआत कर सकत हैं। इस सीजन में राहुल ने आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा था। ओपनर बल्लेबाजों के बाद कर्नाटक के इनफॉर्म बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आरोन फिंच - फोटो : ipl
मिडर ऑर्डर
शीर्ष बल्लेबाजों के बाद मिडल ऑर्डर में करुण नायर, युवराज सिंह और आरोन फिंच पंजाब की बल्लेबाजी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आरोन फिंच से जिस तरह की उम्मीद की जाती है, उस तरह की बल्लेबाजी इस सीजन में अभी तक देखने को नहीं मिली है।

4 of 5
मुजीब उर रहमान
स्पिन डिपार्टमेंट
कप्तान रविचंद्र अश्विन के अलावा मुजीब उर रहमान सनराइजर्स हैदराबाद के स्कोरबोर्ड पर ब्रेक लगाने का काम करेंगे। अफगानिस्तान के युवा स्पिन गेंदबाज मुजीब ने इस सीजन में अपने गेंदबाजी से दिग्गजों को काफी प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एंड्र्यू टाई
फास्ट बॉलिंग
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्र्यू टाई की तेज गेंदबाजी इस मैच में किंग्स इनेवन पंजाब के लिए काफी मायने रखती है। यदि  टाई शुरुआत में सनराइजर्स को बड़े झटके देती है तो पंजाब घरेलू मैदान पर आसान से जीत दर्ज कर पाएगी। तेज गेंदबाजी के डिपार्टमेंट में एंड्र्यू टाई को मोहित शर्मा और बरिंदर सरन का साथ मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें