फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 11 के इस सबसे महंगे खिलाड़ी ने डाइव लगाते ही किया ऐसा इशारा, तालियों से गूंज उठा स्टेडियम

Sun, 29 Apr 2018 09:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
IPL 2018 में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से हराया। मगर SRH की जीत की चर्चा से ज्यादा बेन स्टोक्स मैदान पर छाए रहे। मैच में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए IPL 11 के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अहम मौके पर SRH के ओपनर एलेक्स हेल्स का कैच ड्रॉप कर दिया। बावजूद इसके उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। उनके इशारे से स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अगली स्लाइड में जानिए आखिर क्या था मामला?
विज्ञापन

2 of 5
8 ओवर में हैदराबाद का स्कोर जब एक विकेट के नुकसान पर 54 रन था। तब अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे ईश सोढी ने गेंदबाजी का जिम्मा संभाला।
विज्ञापन

3 of 5
पहली ही गेंद पर हेल्स ने जोरदार शॉट मारा, जिसे लॉन्ग ऑफ पर खड़े बेन स्टोक्स ने शानदार डाइव लगाकर पकड़ लिया!

4 of 5
इसके बाद गेंदबाज ईश सोढी राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ जश्न मनाने लगे। सभी को लगा कि स्टोक्स ने बेहतरीन कैच लपक लिया। हालांकि स्टोक्स ने इशारा करते हुए बताया कि ये कैच नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दरअसल बेन स्टोक्स ने यह कैच तो ले लिया था, लेकिन बॉल उनके हाथ में आकर छटक गई। फिर जमीन में लगने के बाद दोबारा उनके हाथ में आ गई। भले ही स्टोक्स ने यह कैच मिस कर दिया। मगर उनकी जबरदस्त कोशिश और फिर उसके बाद खेल भावना के लिए अब काफी तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें