दहेज उत्पीड़न-दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अचानक अपने ससुराल अमरोहा पहुंच गईं। शमी-हसीन विवाद सामने आने के बाद हसीन जहां पहली बार कोलकाता से अपने पति के घर वापस अपनी बच्ची के साथ आई हैं। हसीन जहां ने अमरोहा में डिडौली कोतवाली पहुंचने के बाद पुलिस सुरक्षा की भी मांग की। यहां हसीन जहां ने साफ इशारा कर दिया कि वह परिवार को बचाना चाहती हैं। मगर इसके लिए शमी को उनकी कुछ शर्ते माननी होंगी।
विज्ञापन
2 of 5
mohammad shami
रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे डिडौली कोतवाली पहुंचकर हसीन जहां ने पुलिस से सुरक्षा मांगी। उन्होंने पुलिस से कहा कि अब उन्हें यहीं रहना है, लेकिन मेरी जान को खतरा हो सकता है, इसलिए मुझे सुरक्षा की जरूरत है। थाने से पुलिसकर्मियों को लेकर वह शमी के गांव सहसपुर अलीनगर स्थित अपनी ससुराल पहुंचीं। ससुराल में ताला लटकता देख वह पड़ोसी के घर में बैठ गईं।
विज्ञापन
3 of 5
mohammad shami
हसीन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके आने का मकसद अपने परिवार को टूटने से बचाना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा उनके घर पर हक है और मैं उनकी बीवी हूं। साथ ही हसीन ने कहा कि वह रिश्ता निभाना चाहती हैं और शमी को माफी मांगनी चाहिए।
4 of 5
hasin jahan
- फोटो : self
दरअसल रविवार सुबह जब हसीन शमी के आवास पर पहुंची तो उन्हें वहां घर के दरवाजे पर ताला लटका मिला। अचानक अपने वकील के साथ हसीन जहां के पहुंचने से गांव में भी काफी खलबली मच गई है। हसीन जहां ने कहा कि उन्होंने शमी के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज कराया है। अब शमी से पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस भी कुछ देर में शमी के गांव भी पहुंच रही है। इसके बाद हसीन पुलिस को अपने साथ हुए उत्पीड़न और दुष्कर्म से जुड़े सबूत देंगी।
मीडिया से बातचीत करते हुए हसीन ने कहा, 'मेरी बच्ची धूप में दौड़ रही है। मैं यहां सामने के घर में बैठी हुई हूं। मेरा घर होते हुए, मेरा हक होते हुए, ये लोग मेरे साथ किस तरह का बर्ताव कर रहे हैं आप देख सकते हैं।'