फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: मुंबई और पुणे के बीच होगी खिताबी भिडंत, सुपरजायंट का पलड़ा भारी

Sat, 20 May 2017 05:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 7
स्टीव स्मिथ रोहित शर्मा
आईपीएल-10 के लीग राउंड में टॉप पर रहने वाली मुंबई इंडियंस ने आखिरकार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच बंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता को 6 विकेट से मात दी। अब रविवार को खेले जाने वाले फाइनल में मुंबई का मुकाबला राइजिंग पुणे सुपर जायंट से होगा। पहले क्वालीफायर मुकाबले में पुणे मुंबई को 20 रन से मात देकर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी।

अब प्रशंसकों की निगाहें पूरी तरह रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले पर टिक गईं हैं। इस मुकाबले के लिए स्टीव स्मिथ के नेतृत्व वाली सुपर जायंट को फेवरेट माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि दसवें सीजन में दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले गए हैं। तीनों बार पुणे ने मुंबई को मात दी है। ऐसे में चौथी बार फाइनल में जगह बनाने वाली मुंबई के लिए तीसरी बार खिताब जीतना मुश्किल नजर आ रहा है।   
विज्ञापन

IPL: मुंबई और पुणे के बीच होगी खिताबी भिडंत, सुपरजायंट का पलड़ा भारी

2 of 7
राइजिंग पुणे सुपर जायंट - फोटो : IPL official web
दोनों टीमों के बीच मौजूदा सीजन में पहला 6 अप्रैल को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 184 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपरजायंट ने इस लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था और मुंबई को 7 विकेट से मात दी थी। 
विज्ञापन

IPL: मुंबई और पुणे के बीच होगी खिताबी भिडंत, सुपरजायंट का पलड़ा भारी

3 of 7
राइजिंग पुणे सुपरजायंट - फोटो : IPL
मौजूदा सीजन में दोनों के बीच दूसरा मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला गया था। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे सुपरजायंट ने 6 विकेट पर 160 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 156 रन सकी। और पुणे ने 3 विकेट से मुंबई को मात दी।

IPL: मुंबई और पुणे के बीच होगी खिताबी भिडंत, सुपरजायंट का पलड़ा भारी

4 of 7
राइजिंग पुणे सुपरजायंट - फोटो : IPL
दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला प्लेऑफ राउंड में हुआ। लीग चरण में मुंबई 14 में से 10 मुकाबले जीतकर पहले पायदान पर थी, वहीं पुणे 14 में से 9 मैच जीतकर 18 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर रही। ऐसे में पहले क्वालीफायर में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में सुपर जायंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 162 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम एक बार फिर 9 विकेट खोकर केवल 142 रन बना सकी। पुणे ने 20 रन से जीत हासिल कर मुंबई को सीजन में लगातार तीसरी बार मात दी। 

 
विज्ञापन

IPL: मुंबई और पुणे के बीच होगी खिताबी भिडंत, सुपरजायंट का पलड़ा भारी

5 of 7
रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ - फोटो : ipl official web
टॉस की रहेगी महत्वपू्र्ण भूमिका 

दोनों टीमों के बीच हैदराबाद में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में टॉस की भूमिका अहम रहेगी। दोनों टीमों के बीच हुए तीनों मुकाबलों में दो बार टॉस मुंबई ने और एक बार पुणे ने जीता। लेकिन टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। पुणे दो बार पहले बल्लेबाजी करने के बावजूद जीत हासिल करने में सफल रही। ऐसे में रविवार को रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ में से जो भी कप्तान टॉस जीतेगा पहले गेंदबाजी करने का निर्णय करेगा। 
विज्ञापन

IPL: मुंबई और पुणे के बीच होगी खिताबी भिडंत, सुपरजायंट का पलड़ा भारी

6 of 7
अजिंक्य रहाणे - फोटो : IPL official web
मुंबई को लगानी होगी रहाणे के बल्ले पर लगाम 

अजिंक्य रहाणे के लिए मौजूदा सीजन बहुत अच्छा नहीं रहा है। इस सीजन 15 मैचों में रहाणे ने 24.14 की औसत और 118.59 के स्ट्राइक रेट से 338 रन बनाए। लेकिन मुंबई के खिलाफ उनका बल्ला तीनों मैचों में चला है। रहाणे ने मुंबई के खिलाफ 60, 38 और 56 रन की पारी खेली। रहाणे ने मुंबई के खिलाफ 141.28 के स्ट्राइक रेट और 51.33 की औसत से रन बनाए हैं। ऐसे में यदि रहाणे का बल्ला एक बार फिर चल निकला तो मुंबई के लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL: मुंबई और पुणे के बीच होगी खिताबी भिडंत, सुपरजायंट का पलड़ा भारी

7 of 7
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : IPL official web
वाशिंगटन सुंदर की धारदार गेंदबाजी 

मुंबई के गेंदबाज पुणे के खिलाफ 3 मैचों में केवल 13 विकेट हासिल कर सके हैं जबकि पुणे के गेंदबाजों ने मुंबई के 25 विकेट हासिल किए हैं। इमरान ताहिर और बेन स्टोक्स के स्वदेश लौटने के बाद शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट और वाशिंगटन सुंदर ने मुंबई के बल्लेबाजों को बांधे रखा है। पहले क्वालीफायर में जीत के हीरो रहे वाशिंगटन सुंदर ने मुंबई के 4, ठाकुर 3 और उनादकट ने 3 विकेट हासिल किए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा किफायती सुंदर रहे हैं। सुंदर ने मुंबई के खिलाफ 2 मैचों में 8 ओवर में 42 रन देकर 4 विकेट हासिल किए हैं।ऐसे में वह मुंबई के खिलाफ फाइनल में एक बार फिर पुणे के लिए कारगर साबित हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें