मुंबई इंडियन्स के लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने शुक्रवार को अपनी शानदार गेंदबाजी के बल पर आईपीएल 10 के दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया। कर्ण ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर केकेआर के चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। यह आईपीएल प्लेऑफ में किसी भी स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
IPL: KKR के खिलाफ कर्ण शर्मा के नाम प्लेऑफ में गेंदबाजी का बड़ा रिकॉर्ड
2 of 6
कर्ण शर्मा
- फोटो : IPL official web
इससे पहले प्लेऑफ में किसी भी स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अनिल कुंबले के नाम था। कुंबले ने साल 2009 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ जोहानेसबर्ग में 16 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।
विज्ञापन
IPL: KKR के खिलाफ कर्ण शर्मा के नाम प्लेऑफ में गेंदबाजी का बड़ा रिकॉर्ड
3 of 6
कर्ण शर्मा
कर्ण ने कोलकाता के चार प्रमुख बल्लेबाजों सुनील नरेन, गौतम गंभीर, ईशांत जग्गी और कोलिन डि ग्रैंडहोम के विकेट लेकर कोलकाता के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से केकेआर का स्कोर 7 ओवर में 31/5 विकेट पर पहुंच गया था। इसमें कर्ण के तीन विकेट शामिल थे।
IPL: KKR के खिलाफ कर्ण शर्मा के नाम प्लेऑफ में गेंदबाजी का बड़ा रिकॉर्ड
4 of 6
कर्ण शर्मा
31 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद मुंबई की पारी को संभालने वाली ईशांत जग्गी और सूर्य कुमार यादव की जोड़ी को भी कर्ण ने ही तोड़ा। कर्ण ने 28 रन पर जग्गी को जॉनसन के हाथों के कैच कराकर मुंबई को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया।
विज्ञापन
IPL: KKR के खिलाफ कर्ण शर्मा के नाम प्लेऑफ में गेंदबाजी का बड़ा रिकॉर्ड
5 of 6
कर्ण शर्मा
कर्ण शर्मा फरवरी में हुई आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बनकर उबरे थे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था। इससे पहले साल 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 3.75 करोड़ रुपये में कर्ण को अपनी टीम में शामिल किया था। 2017 से पहले हैदराबाद ने कर्ण को रिलीज कर दिया था।
IPL: KKR के खिलाफ कर्ण शर्मा के नाम प्लेऑफ में गेंदबाजी का बड़ा रिकॉर्ड
6 of 6
कर्ण शर्मा
मौजूदा सीजन में कर्ण ने मुंबई के लिए 8 मैच खेले हैं। जिसमें 7.35 की औसत से उन्होंने 13 विकेट हासिल किए हैं। मौजूदा सीजन में मुंबई की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में कर्ण तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने मुंबई के लिए अपनी कीमत अदा कर दी है। ऐसे में उन्हें एक बार फिर फाइनल में हरभजन सिंह पर वरीयता देकर अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।